गाजियाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटा, 3 मजदूरों की मौत

गाजियाबाद के भोजपुर में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने सभी घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल भिजवाया है।

Ghaziabad boiler explosion

Ghaziabad boiler explosion

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फट गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल भिजवाया। पुलिस फिलहाल घटनास्थल की जांच में जुटी है। पुलिस बायलर फटने के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के तौर पर हुई है। ये तीनों मोदीनगर, भोजपुर और जेवर के रहने वाले हैं। वहीं एक घायल मजदूर का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

मजदूर ने बताया कैसे हुआ हादसा?

फैक्ट्री में काम करने वाल मजदूर ने बताया कि भट्टी चालू थी, कंप्रेशर में ज्यादा हीट बनने लगी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं हुआ। यहां कोई सेफ्टी नहीं थी, सुरक्षा के इंतज़ाम बेहद कम थे। हादसा लापरवाही की वजह से हुआ है।

विज्ञापन

वहीं मृतक मजदूर के भाई ने बताया कि फैक्ट्री में गैरकानूनी तरीके से काम कराया जाता है, सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। मेरा भाई तीन साल से यहां काम कर रहा था और आज यह हादसा हो गया! वही परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ