Meerut: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के भाई की लाश पेड़ से लटकी मिली, परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। बताया गया है कि पिछले साल वर्ष 2022 में इस युवक की बहन के साथ गांव के तीन आरोपियों ने गैंगरेप (Gangrape) किया था। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उसके साथ वारदात की है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के भवनपुर क्षेत्र के एक गांव के मुखिया के पति समेत तीन लोगों पर एक दलित समाज की 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा था। अब पीड़िता के भाई का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें पुलिस के पास जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ पिछले साल अगस्त में तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। अब हम लोगों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित पिता की ओर से बताया गया है कि आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर हैं। जबकि तीसरा आरोपी भी आपराधिक पृष्ठभूमि का है।
इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे रविकांत ने बताया कि किशोरी के साथ वारदात होने के बाद स्थानीय पुलिस ने एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार की ओर से कोई भी तहरीर पर मुकदमा नहीं लिखा गया। अब आरोपी पक्ष लड़की के परिवार पर मुकरने का दबाव बना रहे थे। जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त, 2022 को किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ था।
रविकांत ने बताया कि उनके एनजीओ ने एससी-एसटी के राष्ट्रीय आयोग को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गैंगरेप के मुकदमे में तो देरी की ही, अब पीड़िता के भाई की लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस के सीओ सिविल लाइंस अरविंद चौरसिया ने बताया कि पूर्व की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई हुई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी जेल में हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: