---विज्ञापन---

मेरठ में बुर्कानशीं को किस करने वाला गिरफ्तार, कान पकड़कर बोला ‘गलती हो गई अब नहीं होगी’

Meerut News: सड़क पर चलती महिलाओं को परेशान करने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है, जिसमें एक राह चलती महिला को एक मनचला किस करके भाग गया। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

Meerut News: मेरठ से बीते दिन एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार शख्स एक मुस्लिम महिला को किस करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स की इस हरकत से महिला हैरान रह जाती है। हालांकि, सड़क चलते इस तरह की हरकत करने वाले इस मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि ‘गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा।’

बीच सड़क पर किस करके भागा युवक

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर का है। यहां पर एक युवक ने बीच सड़क पर बुर्का पहनी एक महिला को किस करके निकल गया। इस दौरान, वहां पर एक बच्ची भी थी। बाइक सवार की यह शर्मनाक वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले आरोपी शख्स निकल जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Covid Alert: नोएडा में कोरोना फैलना शुरू, 8 मरीजों में मिला वायरस, गाइडलाइंस कब होगी जारी?

---विज्ञापन---

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के साथ दिखाई दे रही है। दो पुलिस वाले उसके हाथ पकड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। साथ ही कान पकड़कर अपनी गलती मान रहा है। वह अपनी हरकत पर कहता है कि ‘सर, गलती हो गई, अब बिल्कुल भी नहीं होगी।’ वीडियो में वह अपना नाम सुहेल बता रहा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

First published on: May 27, 2025 08:34 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola