UP के मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी को लेकर आया ये खास प्रस्ताव, जानें योगी सरकार की योजना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) की ओर से राज्य के मदरसों (UP Madrassas) के लिए एक फैसला किया गया है। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड अगले महीने राज्य में मदरसों के साप्ताहिक अवकाश को शुक्रवार की जगह रविवार में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिकार अहमद जावेद ने इसके बारे में जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से कराई गई बोर्ड की एक बैठक में पेश किए गए प्रस्ताव का मदरसों के शिक्षक संघ ने विरोध किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि शुक्रवार का साप्ताहिक अवकाश शुरू से ही उनके अभ्यास रहा है। इसे बदलने से गलत संदेश जाएगा। वहीं बोर्ड अध्यक्ष जावेद ने कहा कि प्रस्ताव पर अंतिम फैसला जनवरी में होने वाली बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।
यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड इफ्तिकार जावेद ने कहा कि बैठक उत्तर प्रदेश गैर-सरकारी अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन और सेवा नियमन-2016 में आवश्यक संशोधन करने के संबंध में आयोजित की गई थी। इसमें बोर्ड के सदस्यों और मदरसा प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक समान ड्रेस का भी प्रस्ताव रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों आजमगढ़ जिले में हुई एसआईटी जांच में सामने आया था कि जिले में 219 मदरसे ऐसे थे, जो सिर्फ कागजों में ही चल रहे थे। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में इन फर्जी मदरसों को सरकारी भुगतान भी किया था। उन्होंने कहा कि जांच में पाए गए किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: