UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार देर रात नवीन मंडी में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 25 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभागों की ओर से मंडी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लकड़ियों और प्लास्टिक की दुकानें खाक
घटना देर रात की है। लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई। बताया गया है कि मंडी में मंडी में उस वक्त काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंडी में लकड़ी और प्लास्टिक की अस्थाई दुकानें बनी हुई हैं। इन्हीं दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही मंडी में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई।
आठ गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
नवीन मंडी में आग लगने की सूचना मिलने पर कई थानों का फोर्स और फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गए। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही आग लगने के कारण हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
स्टार पेपर मिल में लगी भी भीषण आग
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नवंबर की शुरुआत में ही स्टार पेपर मिल में भीषण अग्निकांड हुआ था। इसमें दो मजदूर जिंदा जले थे, जबकि तीन लोग लापता हो गए थे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दो किमी दूर से इन्हें देखा जा सकता था। पूरे जिले से मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने करीब आठ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इसके बाद मिल को सील कर दिया गया है।
(Valium)
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 hr agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
9 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
10 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
11 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
22 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
23 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines