---विज्ञापन---

यूपी के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, झोंकेदार हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है, कभी बारिश, तो कभी तेज धूप से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 26 से ज्यादा जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों का तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। जानिए आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आज कहां पर हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मऊ, गाजीपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर और सुल्तानपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लौट आई गोंडा से दामाद संग फरार सास, पति ने किया चौंकाने वाला दावा

---विज्ञापन---

कहां पर कितना रहेगा तापमान

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में हीट इंडेक्स 50-60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

वहीं, बलिया, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मैनपुरी, इटावा, जालौन, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, संभल, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर, मुरादाबाद, रामपुर में तापमान 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कई जगह पर गिरेगा तापमान

तापमान की बात करें, तो अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रैक पर गिरा क्रॉसिंग पुल, ट्रेन सेवा ठप

First published on: Apr 30, 2025 07:16 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola