Marriage Fraud With Kanpur Police Man: उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले की पुलिस ने एक अजीबोगरीब दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जिससे एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ। वहीं पूछताछ में लड़की ने जो कहानी बताई, वह काफी दिलचस्प, लेकिन चौंकाने वाली निकली। क्योंकि लड़की ने एक पुलिस वाले को भी अपना शिकार बनाया था। उसने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर पुलिस वाले से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और शादी करके उसे लाखों रुपये का चूना लगाया। उससे गहने भी लूट लिए, जबकि लड़की पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। पूछताछ में महिला ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
यह भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार की कहानी, मुख्य आरोपी की जुबानी; प्रेमचंद यादव का ड्राइवर बोला- बौखला गया था
2016 में पुलिस वाले से मिली थी लड़की
नजीराबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर-झांसी मार्ग की रहने वाली लड़की कभी शिवांगी सिसोदिया, कभी पिंकी गौतम, कभी सविता शास्त्री बनकर लोगों को चूना लगा रही थी। इस समय वह कानपुर के रंजीत नगर के एकता अपार्टमेंट में रह रही थी। वहीं ठगी का ताजा मामला एक पुलिस कर्मी से जुड़ा है, जिससे वह 2016 में सोशल मीडिया पर मिली थी। उसने पुलिस कर्मी को बताया कि वह इनकम टैक्स ऑफिसर है। उसकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी, लेकिन हाल में उसका लखनऊ ट्रांसफर हो गया था। उसके पिता IPS अमन सिंह गौतम हैं।
यह भी पढ़ें: मुझे माफ कीजिए…तेलंगाना के CM की बेटी ने क्यों मांगी माफी? गृहमंत्री ने मारा था गार्ड को थप्पड़
फरवरी 2021 में की पुलिस कर्मी से शादी
आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि 2017 में वह कानपुर में श्यामनगर स्थित होटल में पुलिस वाले से मिली थी। उसने उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान वह मदन नामक युवक और एक अन्य लड़की को अपने साथ पुलिस वाले से मिलाने के लिए ले गई थी। उसने दोनों को भाई-भाभी बताया था। शादी की बात फाइनल हो गई। 10 फरवरी 2021 को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उसने पुलिस वाले से कार मांगी, जिसके बदले में उसने उससे बुकिंग के लिए 8 लाख रुपए दे लिए। लड़की ने बताया कि उसने गाड़ी किराए पर ले ली और जब पुलिस वाले ने उससे पैसों के बारे में पूछता तो बहाना बना दिया।
यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल वंदे भारत को लेकर ताजा अपडेट; रेलवे ने ट्रेन का रूट बढ़ाया, नया टाइम टेबल लागू हुआ
प्रेमी को भाई बनाकर पति से मिलवाया
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पति ने बताया कि उसका ट्रांसफर हो गया था। एक दिन वह घर आया तो उसे पत्नी के साथ एक अन्य युवक मिला, जिसे उसने अपना भाई बताया। इसके बाद अकसर वह युवक घर आने लगा। शक होने पर उसने जांच पड़ताल कराई तो युवक झांसी के कस्बे मऊरानीपुर का सोनू निकला, जो उसकी पत्नी का प्रेमी भी है। उसे वह शादी में फोटोग्राफर बनाकर भी लाई थी। पड़ताल में यह भी पता लगा कि उसकी पत्नी का असली नाम सविता देवी है। वह पहले भी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह नसबंदी करा चुकी है, ताकि और बच्चे न हों। इनकम टैक्स के फर्जी प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी मिले।
शिकायतकर्ता पति ने बताया कि सभी सबूत इकट्ठे करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सविता को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines