---विज्ञापन---

इंदौर-भोपाल वंदे भारत को लेकर ताजा अपडेट; रेलवे ने ट्रेन का रूट बढ़ाया, नया टाइम टेबल लागू हुआ

Vande Bharat Route: इंदौर से भोपाल तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन अब नागपुर तक जाएगी। इसका नया टाइम टेबल भी लागू कर दिया गया है। मंगलवार से यह नया टाइम टेबल लागू होगा।

---विज्ञापन---

Indore Bhopal Vande Bharat Express Route Extends: मध्य प्रदेश में इंदौर से भोपाल तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रेलवे ने ट्रेन का रूट बढ़ा दिया है। अब ट्रेन नागपुर तक जाएगी। इस बढ़े हुए रूट के साथ ट्रेन का नया टाइम टेबल भी लागू कर दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का रूट बढ़ाने की घोषणा इंदौर में की। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करके इस नई फैसले की जानकारी दी। वहीं वंदे भारत नए रूट का सफर 8 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर के लक्ष्मीबाई स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक चलाने की मांग की थी, जिसे आनन फानन में पूरा किया गया। सोमवार सुबह तो वंदे भारत इंदौर से 6.30 बजे ही रवाना हुई। मंगलवार से यह रोज लगातार सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यही वंदे भारत ट्रेन को इटारसी में भी स्टॉपेज दिया गया है। ट्रेन को दोनों ओर से प्रत्येक स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में आज बारिश के आसार, मुंबई में येलो अलर्ट; जानें मौसम का ताजा अपडेट

यह रहेगा वंदे भारत का नया रूट प्लान

गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान करके 7 बजे उज्जैन पहुंचेगी। 7.05 बजे उज्जैन से चलकर 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी। 9.20 बजे भोपाल से प्रस्थान करके 10.45 बजे इटारसी पहुंचेगी। 10.50 बजे इटारसी से प्रस्थान करके 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।

---विज्ञापन---

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कके 19.00 बजे इटारसी पहुंचेगी। 19.05 बजे इटारसी से चलकर रात 20.40 बजे भोपाल पहुंचेगी। 20.45 बजे भोपाल से प्रस्थान करके 22.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी। रात 22.55 बजे उज्जैन से चलकर 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका ने नेतन्याहू को भेजी सैन्य मदद

---विज्ञापन---

27 जून से हुई थी ट्रेन की शुरुआत

बता दें कि इंदौर और भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन 27 जून 2023 को शुरू हुई थी। यह इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलती है, लेकिन अब 6:10 पर चलेगा। इंदौर-भोपाल के बीच यह सबसे फास्ट ट्रेन है, जो उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है। इससे पहले इंदौर-भोपाल के बीच सबसे फास्ट ट्रेन इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस थी, जो 3 घंटे 55 मिनट में इंदौर से भोपाल का रूट तय करती थी।

First published on: Oct 09, 2023 07:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola