मुझे माफ कीजिए...तेलंगाना के CM की बेटी ने क्यों मांगी माफी? गृहमंत्री ने मारा था गार्ड को थप्पड़

Telangana Minister Slaps Security Guard: तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव की बेटी कविता ने मीडिया के सामने माफी मांगते हुए गृहमंत्री महमूद अली द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारे जाने पर अपनी सफाई दी।

Telangana CM Dauther Kavita

Telangana CM Dauther Kavita

Telangana Home Minister Mahmood Ali Slaps Security Guard: मुझे माफ कीजिए, मुझे खेद है कि ऐसी घटना हुई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…मुझे उम्मीद है कि इसे दोबारा कभी नहीं दोहराया जाएगा।’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव की बेटी कविता ने मीडिया के सामने माफी मांगते हुए गृहमंत्री महमूद अली द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारे जाने पर अपनी सफाई दी। कविता 2 दिन के लिए यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने वायरल वीडियो देखा और उसके बाद मामले में अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

गुलदस्ता नहीं दिया तो मार दिया थप्पड़

दरअसल, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपने गनर को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिमसें शिरकत करने आए गृहमंत्री महमूद अली गले लगकर टी श्रीनिवास यादव को बधाई देते हैं। उसके बाद वे गुलदस्ता लेने के लिए अपने गनर की ओर मुड़ते हैं, लेकिन उसके हाथ में बुके नहीं था। यह देखकर झल्लाए मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग

गृहमंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी भाजपा ने मंत्री की आलोचना करते हुए उनका इस्तीफा मांग लिया और कहा कि एक गृह मंत्री होने के नाते उन्होंने अहंकार में आकर उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। गृह मंत्रालय संभालने वाले डिप्टी CM के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। DGP को महमूद अली के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और मामला दर्ज करना होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने भी इस घटना की आलोचना की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ