हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदकिस्मत बच्चा! आखिर कसूर क्या था...नर्स के हाथों से नवजात छूटा, आंख-दिमाग में चोट लगी, हाथ टूटा

Hospital Staff Carelessness: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक बच्चा दुनिया में आया, आंखें भी नहीं खुली थीं कि उसे दुनिया से वापस जाने का संकेत मिल गया।

विज्ञापन
बच्चे को सुरक्षित रिकवर कर लिया गया है।

Hospital Staff Carelessness Destroyed New Born Baby Life: इसे बदकिस्मती ही कहेंगे कि दुनिया में आकर आंखें भी नहीं खुली थीं कि वापस जाने का संकेत मिल गया, लेकिन अब दुनिया में आए हैं तो जितनी जिंदगी भगवान ने लिखी होगी, उतना जीना ही पड़ेगा, फिर चाहे हालात कैसे भी हों? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सामने आया। जहां एक बच्चा दुनिया में आया, आंखें भी नहीं खुली थीं कि उसे दुनिया से वापस जाने का संकेत मिल गया।

यह भी पढ़ें: महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं…साध्वी निरंजन ज्योति को ‘माल’ कहने पर सौगत राय पर भड़के शहजाद पूनावाला

पीड़ित पिता की कार्रवाई की मांग

दरअसल, अस्पताल में स्टाफ नर्स की लापरवाही के कारण एक बच्चे की जिंदगी खिलने से पहले ही बर्बाद हो गई। बच्चे की हालत इस समय ऐसी है कि उसे देखकर मां-बाप की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, जैसे ही नर्स ने नवजात को हाथों में लिया, वह अचानक छूट गया। नीचे गिरने से उसका हाथ टूट गया। आंख में चोट लगी। दिमाग की नसें भी दब गईं। हालांकि नवजात का इलाज किया जा रहा है, लेकिन बच्चे के पिता ने कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चे की हालत ठीक नहीं लग रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हंगरी की महिला डिप्लोमेट को दिल्ली में लूटा, कैश और मोबाइल ले गए बाइक सवार बदमाश

DM ने जारी किए जांच के आदेश

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की इसमें लापरवाही सामने आई है। नवजात के पिता की शिकायत पर DM ने जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे नगवा गांव निवासी नवजात के पिता वृजभार गुप्ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लापरवाह अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 22 सितंबर को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी लाया गया था, जहां शाम को बेटे का जन्म हुआ।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘डर्टी लव स्टोरी’…प्रेम जाल में फंसाकर 2 नाबालिग बहनों से रेप किया, दलालों को बेचा

CMO ने तलब की मामले की रिपोर्ट

पीड़ित ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती। एक नर्स ने उसके बेटे को जानबूझकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसे काफी चोटें लगी। नवजात को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर के निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। खुशी क्या मनाएंगे, बच्चे की जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके इलाज पर भी काफी पैसा खर्च होगा। आर्थिक हालात पहले ही नाजुक हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद CMO डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola