---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

‘डर्टी लव स्टोरी’…प्रेम जाल में फंसाकर 2 नाबालिग बहनों से रेप किया, दलालों को बेचा

Assam minor sister misdeed case: असम की दो नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रेप के बाद आरोपी ने दोनों को आगे दलालों को बेच दिया। दोनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ लड़कियों के मामा ने केस दर्ज करवाया था।

---विज्ञापन---

Assam minor sister misdeed case: हरियाणा के भिवानी जिले से असम की दो नाबालिग लड़कियों को छुड़वाया गया है। मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच की छापामारी में दोनों लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। क्राइम ब्रांच के साथ बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम भी मौजूद थी। मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों नाबालिगों को दलालों के जरिए अलग-अलग गांवों में बेचा गया था। जिसके बदले लाखों रुपये लिए गए थे। भिवानी में मेडिकल करवाने के बाद दोनों बहनों को बाल सेवा आश्रम भेजा गया है।

दोनों बहनों ने अपनी आपबीती बताई। उनके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। वे अपने मामा के घर रह रही थी। वहां पड़ोसी गांव का युवक उनको प्रेम जाल में फंसाकर यहां ले आया। दोनों से रेप किया गया। बाद में दलालों के जरिए दोनों को बेच दिया गया। सीडब्ल्यूसी सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि दो माह पहले बड़ी बहन को आरोपी लेकर आया था।

---विज्ञापन---

प्रेमजाल में फंसाता, हरियाणा लाकर बेच देता

आरोपी उसे अपनी बहन के घर ले गया था। प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई दिन तक रेप किया गया। बाद में एक दलाल के जरिए लड़की को 1 लाख 10 हजार में बेच दिया गया। उसे गांव बिधनोई के आदमी ने खरीदा।आरोपी कुछ दिन बाद 15 साल की उसकी बहन को ले आया। उसे गांव हरियावास के आदमी को 1 लाख 30 हजार में बेच दिया। उससे पहले पीड़िता से रेप किया गया।

यह भी पढ़ें-कौन से हैं वो 6 समझौते? जो तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया हसन और PM मोदी के बीच हुए

---विज्ञापन---

स्टेट क्राइम ब्रांच की अगुआई एसआई संजय सिंह ने की। साथ में डीसीपीओ संदीप कुमार मौजूद रहे। वहीं, बाल कल्याण समिति के सदस्य सतेंद्र तंवर के साथ मौजूद रहे। दोनों लड़कियों को बरामद कर भिवानी ले जाया गया। तंवर ने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2023 10:28 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola