Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को मंजूरी, दोनों राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इस एक्सप्रेसवे को हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। जानिए एक्सप्रेसवे के बनने से कैसे आसान हो जाएगा सफर?

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 22, 2025 10:56
FNG Expressway

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिनके बनने से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंच आसान हो जाएगी। हाल ही में FNG क्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इस एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद तक सफर आसान बनाने के लिए बनाया जा रहा है। इससे भीड़भाड़ कम होगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे में 600 मीटर लंबा पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। जानें एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी डिटेल।

दोनों राज्यों की सरकार लगाएंगी पैसा

उत्तर प्रदेश से हरियाणा में का सफर आसान बनाने के लिए दोनों राज्यों की सरकार ने खास प्लान बनाया है। FNG एक्सप्रेसवे को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसका नक्सा भी पास कर दिया गया है। इसके अलावा, जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालपुर गांव के पास यमुना पर 600 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है, जिसमें आने-जाने वाले खर्चे का 50-50 फीसदी वहन हरियाणा और यूपी दोनों सरकारें करेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 9 सरकारी महिला शिक्षकों से शादी कर चुका ये शख्स, जानें सोनभद्र की फ्रॉड स्टोरी

जाम से मिलेगी राहत

फरीदाबाद से रोज हजारों लोग अपने काम के लिए नोएडा-गाजियाबाद आना-जाना करते हैं। फरीदाबाद-नोएडा के बीच यमुना नदी पड़ती है, जिसकी वजह से यहां पर सीधी सड़क नहीं है। यहां से गुजरने के लिए लोगों को दिल्ली कालिंदीकुंज से होते हुए जाना पड़ता है। इस सड़क पर सुबह-शाम जाम की समस्या बनी रहती है, जिसकी वजह से सफर में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी ने करीब 20 साल पहले इसका प्लान बनाया था। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार कई क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया था, लेकिन हरियाणा सरकार की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा पा रहा था।

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा सरकार अभी कनेक्टिविटी पर तेजी से काम कर रही है। फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेपिड मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, बल्लभगढ़ से पलवल के बीच भी मेट्रो चलाने के लिए सर्वे रिपोर्ट पूरी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA देगा ‘मुफ्त’ जमीन, जानें प्राधिकरण का प्लान

First published on: Mar 22, 2025 10:55 AM

संबंधित खबरें