---विज्ञापन---

खुशखबरी! नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA देगा ‘मुफ्त’ जमीन, जानें प्राधिकरण का प्लान

यीडा नोएडा हवाई अड्डे के पास ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित करेगा। इस कदम से एनसीआर में लाखों बीमाधारकों के लिए स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

नोएडा में तेजी से विकास के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) कई बड़े फैसले कर रहा है। जैसा कि सब जानते हैं कि नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके आसपास लोगों को बसाने के लिए यीडा ने कई स्कीम निकाली हैं, जिनका उद्देश्य एयरपोर्ट के क्षेत्र में लोगों को बसाना है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें नोएडा एयरपोर्ट के पास ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटन करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि ईएसआईसी ने अपनी 194वीं बैठक में नोएडा समेत 10 जगहों पर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए मंजूरी दी है।

फ्री में दी जाएगी जमीन

यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह का इस पर कहना है कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 100 एकड़ जमीन मुफ्त में आवंटित की जाएगी। इसके अलावा, प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के लिए वहां के लोगों से सहमति पहले ही ले ली है। इसके प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी के लिए यीडा बोर्ड के सामने 28 मार्च को रखा जाएगा। 10 मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे, जो नोएडा दूसरी जगहों पर होंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर किए गए 75,000 नई मेडिकल सीटों के ऐलान के बाद यह पहला कदम है। ESIC ने 10 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला करके चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए यह अभियान शुरू किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP में आंधी-तूफान की दस्तक, 10 जिलों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

100 एकड़ जमीन होगी आवंटित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ESIC ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए इस साइट को इसलिए चुना, क्योंकि यह NCR के क्षेत्र में है, जहां 5.65 मिलियन (56.5) से अधिक बीमित व्यक्तियों की बड़ी आबादी है, जो ईएसआईसी के कुल लाभार्थियों का 15-16 फीसदी है। इनमें से गौतमबुद्ध नगर में 1.586 मिलियन (15.86 लाख), उसके बाद दिल्ली में 1.492 मिलियन (14.92 लाख), गुरुग्राम में 1.479 मिलियन (14.79 लाख) और फरीदाबाद में 1.093 मिलियन (10.93 लाख) हैं। आपको बता दें कि ESIC अभी देश में 165 अस्पताल, 1,574 डिस्पेंसरी और कई टाई-अप अस्पताल संचालित करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण, पहले ही दिन 1.65 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

First published on: Mar 22, 2025 09:16 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola