ग्रेटर नोएडा की खूबसूरती को बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग और पोस्टर, प्राधिकरण के अधिकारियों पर उठे सवाल

यूपी के ग्रेटर नोएडा में अवैध होर्डिंग और पोस्टरों की भरमार है, जो शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहे हैं। प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अभियान चलाने के बावजूद कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

photo credit-freepik - 2025-04-05T074717.814

Uttar Pradesh Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हर चौक और चौराहों पर अवैध होर्डिंग और पोस्टरों की भरमार है। इतना ही नहीं, सेक्टरों के गेटों पर भी होर्डिंग और पोस्टर लगे हुए हैं। ग्रेनो प्राधिकरण इन अवैध होर्डिंग और पोस्टरों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

हवा में कार्रवाई कर रहे प्राधिकरण अधिकारी

सेक्टर डेल्टा-वन लेबर चौक, रायन स्कूल, रामपुर मार्केट व अमृतपुरम सहित ज्यादातर गोलचक्करों पर अवैध होर्डिंग की भरमार है। चारों तरफ से घेर रखा है, जिससे सुंदरता धूमिल हो रही है। यही नहीं, सेक्टरों के गेट पर भी अवैध होर्डिंग व पोस्टर लगे हैं। दरअसल, अवैध होर्डिंग और पोस्टर को हटाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेस विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

इन इलाकों एक महीने से लगे अवैध होर्डिंग

सेक्टर डेल्टा-वन लेबर चौक, रायन स्कूल, रामपुर मार्केट, अमृतपुरम, एलजी चौक, परीचौक जैसे प्रमुख गोलचक्कर अवैध होर्डिंग से अटे पड़े हैं। अवैध होर्डिंग पिछले एक माह से अधिक समय से लगे हैं। शहर के मुख्य इलाके में होने के बाद भी इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

ग्रेनो ईस्ट और वेस्ट में अवैध होर्डिंग लगे

ग्रेटर नोएडा ईस्ट के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में भी अवैध होर्डिंग आसानी से दिख जाएंगे। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि गोलचक्करों पर लगे अवैध होर्डिंग के संबंध में प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेस विभाग के उच्चाधिकारियों से 15 दिन पहले शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दिशा सूचक बोर्डों पर भी लगा दिए पोस्टर

समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने दिशा सूचक बोर्डों पर भी पोस्टर लगा दिए हैं। जगह- जगह पर अवैध होर्डिंग व पोस्टर से शहर की सुंदरता पर प्रभाव पड़ रहा है। अवैध होर्डिंग के कारण शहर की सुंदरता धूमिल होने के साथ प्राधिकरण को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जगह-जगह पर लगे ऐसे होर्डिंग और पोस्टर की तरफ जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

विज्ञापन

जल्द चलेगा अभियान

इस पूरे मामले को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण जल्द ही इन अवैध होर्डिंग और पोस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने वाली है। जल्द ही जमीनी स्तर पर प्राधिकरण की कार्रवाई देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ