Ghaziabad News: पत्नी की हत्या कर SSP ऑफिस पहुंचा युवक, कहा- पार्क में पड़ा है शव, पुलिस के उड़े होश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के एसएसपी कार्यालय (SSP Office) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 32 वर्षीय युवक ने आकर कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस वालों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर एक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां एक पार्क से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कुछ बताने को तैयार नहीं है।
घटना गुरुवार की है। रोजाना की तरह गाजियाबाद के राजनगर स्थित एसएसपी कार्यालय में फरियादियों की भीड़ लगी थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा। उसने कार्यालय में खड़े पुलिसवालों से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। उसे कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की गई है। एसपी इराज राजा ने बताया कि युवक की पहचान मोहम्मद सद्दाम निवासी ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का शव घर के पास एक पार्क में पड़ा हुआ है।
अधिकारियों ने पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा। जहां महिला का खून से लथपथ शव पार्क में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। साथ ही आशंका है कि इस घटना सद्दाम के साथ कोई और भी है। उसने किसी की मदद लेकर शव को पार्क में फेंका है। सद्दाम फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
एसपी इराज राजा ने बताया पुलिस महिला के परिवारवालों से संपर्क का प्रयास कर रही है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं महिला के परिवारवालों के आने के बाद स्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का भी पता चल जाएगा।
बता दें कि बागपत में मंगलवार को एक शख्स ने अपनी शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया था। छानबीन में पता चला था कि उसकी बहन की काफी समय पहले शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। लेकिन उसका मायके में रहने वाले तीन बच्चों के पिता से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने घर से जाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: