नोएडा एयरपोर्ट के पास बसाए जाएंगे 5 नए शहर, सरकार ने बनाया पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश सरकार विकास को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी परियोजनाओं की योजना बना रही है। रिपोर्टों के अनुसार, विजन में अगले दशक में 5 नए शहरों या टाउनशिप को विकसित करने के के लिए तेजी से काम कर रही है।

Noida News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जब निर्माण का काम शुरू हुआ है, तब से ही यहां पर सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू कर दी हैं। इस क्षेत्र के विकास में तेजी के लिए इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। नोएडा में वर्तमान में कई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 5 के बारे में आपको बताएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार विकास के लिए 5 नए शहरों को विकसित करने जा रही है। इन परियोजनाओं के लिए कुछ के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो चुका है। वहीं, नोएडा समेत आसपास के एरिया में रियल एस्टेट सेक्टर काफी तेजी से ऊपर चला गया है। हाउसिंग सोसाइटी हो या फिर इंडस्ट्रियल एरिया दोनों की प्रॉपर्टियों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

1- न्यू नोएडा

करीब 209 वर्ग किलोमीटर में फैले नए नोएडा में 80 गांव शामिल हैं। बुलंदशहर में 60 और गौतम बुद्ध नगर के 20 गांव शामिल हैं। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (DMIC) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मास्टर प्लान परियोजना के चार चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसके 3165 हेक्टेयर क्षेत्र को पूरा करने का लक्ष्य 2027 तक का रखा गया है। जबकि, 3798 हेक्टेयर क्षेत्र 2027 से 2032 के बीच विकसित होगा।

विज्ञापन

2- इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा (IITGN) MMLH और MMTH के साथ मुख्य रूप से एक औद्योगिक क्षेत्र होगा, जिसमें एक आवासीय क्षेत्र भी शामिल किया जाएगा। जहां पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी, सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

3- हेरिटेज सिटी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में राया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह सिटी 750 हेक्टेयर में फैली हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा विकसित इस परियोजना में लक्जरी और बजट होटल (46 एकड़), यमुना वाटरफ्रंट, थीम-आधारित केंद्र (350 एकड़), पार्क, कन्वेंशन सेंटर और बहुत कुछ शामिल होंगे।

4- टप्पल-बाजना

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के रूप में यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे टप्पल में नया शहर बसाया जाएगा। 364 एकड़ में फैले टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण तीन चरणों में होना तय है। इसकी कुल लागत 1,040 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

5- न्यू आगरा

न्यू आगरा का विकास एत्मादपुर तहसील में किया जाएगा, जिसके लिए 60 गांवों की जमीनें ली जाएंगी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आगरा की ऐतिहासिक धरोहर को बनाए रखना और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण करना है। 105,000 हेक्टेयर में फैला यह प्रोजेक्ट चार प्रमुख क्षेत्रों उद्योग, पर्यावरण, विरासत और परिवहन पर फोकस करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ