'शौहर को मय्यत पर नहीं आने देना'; बरेली की शबाना ने जान देने से पहले क्यों कहा ऐसा?

मुस्कान और प्रगति ने प्रेमियों के लिए पति की जान ले ली, लेकिन बरेली की शबाना सौतन के कारण पति की हैवानियत का शिकार हो गई। वह इतनी मजबूर हो गई कि उसने जान देना मुनासिब समझा। वह किसी से कुछ कह न पाई, लेकिन उसने शब्दों में अपने दिल का दर्द जरूर बयां किया।

Bareilly Shabana Case

Bareilly Shabana Case

उत्तर प्रदेश में लगातार एक के बाद एक दिल दहलाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर के बाद बरेली में एक केस आया है, जिसमें 45 साल की महिला शबाना ने पति यासीन की बेवफाई से निराश होकर फंदा लगा लिया। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी आखिरी इच्छा लिखी और दिल का दर्द बयां किया।

विज्ञापन

सुसाइड नोट को पढ़कर शबाना के मायके वालों ने यासीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। उस पर शबाना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। आइए पूरा मामला जानते हैं और देखते हैं कि पीड़िता पर क्या-क्या जुल्म किए गए कि वह जान देने को मजबूर हो गई।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

विज्ञापन

शबाना ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि मैं सुसाइड कर रही हैं और इसके लिए पति यासीन, उनकी दूसरी पत्नी शाइस्ता और ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। मुझ पर बहुत अत्याचार हुए, मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे पति को मेरी मय्यत पर न आने दिया जाए। हाथ तक न लगाने दिया जाए। उन्होंने मुझे बहुत पीटा। घर से धक्के मारकर निकाल दिया। जीवन से तंग आकर अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। पति को आखिरी बार मेरा चेहरा तक नहीं दिखाना। मेरी प्रॉपर्टी तीनों बहनों में बांट दी जाए। पति और ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

क्यों की पति ने दूसरी शादी?

पुलिस को दी शिकायत में शबाना के भाई अमान ने जीजा की दूसरी शादी के बारे में बताया। अमान ने बताया कि उसकी बहन शबाना की शादी साल 2012 में परतापुर गांव के यासीन से हुई थी, लेकिन शादी के बाद शबाना को कैंसर हो गया था, इसलिए वह मां नहीं बन पाई। कैंसर तो ठीक हो गया, लेकिन यासीन उसकी बहन को परेशान करने लगा। वह और उसके मां-बाप उसे बच्चे के लिए प्रताड़ित करते थे। 2 महीने पहले यासीन ने शबाना को तलाक दे दिया और शाइस्ता से शादी कर ली। इसके बाद शबाना मायके में रहने लगी। बीती सुबह वह अपने कमरे में फंदे पर झूलती मिली। बेड पर सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ