---विज्ञापन---

मुस्कान, साहिल, सौरभ केस से परेशान नानी के 5 खुलासे, जानें नाती को लेकर क्या बोलीं पुष्पा देवी?

साहिल शुक्ला से मुलाकात के बाद उसकी नानी पुष्पा देवी परेशान हो गई हैं। उन्होंने जेल से आने के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी भड़ास निकाली और उसके मां-बाप को भी कई खुलासे किए। आइए जानते हैं कि साहिल की नानी ने क्या कुछ बताया?

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी से मिलने को परिजन तैयार नहीं हैं। न ही कोई वकील उसका केस लेने को तैयार है। करीब एक हफ्ते से साहिल से मिलने भी कोई नहीं आया, लेकिन 26 मार्च को अचानक उसने नानी पुष्पा देवी से मिलने की इच्छा जताई। जेलर वीरेश राज शर्मा ने उसके परिजनों से बात की तो मां-बाप ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उसकी नानी ने मिलने के लिए हां कर दी।

पुष्पा देवी बुधवार को अपने नाती साहिल शुक्ला से मिलने के लिए जेल पहुंचीं। वह नाती के लिए नए कपड़े और खाने का सामान लेकर आई थीं। जेल में साहिल के बाल भी काट दिए गए हैं। वहीं साहिल को देखकर नानी भावुक हो गईं। कुछ मिनट की मुलाकात के बाद नानी जेल से बाहर आईं और उन्होंने अपने गांव-घर पहुंचकर मीडिया से बात की। इस बातचीत में उन्होंने कई खुलासे किए, आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

साहिल के मां-बाप पर क्या बोलीं?

साहिल की नानी पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी मां की किडनी फेल होने से 17 साल पहले मौत हो गई थी। उसने आखिरी वक्त में कहा था कि साहिल का ध्यान रखना। इसलिए वह साहिल को अपने पास ले आई। साहिल के पिता के बारे में बोलीं कि उन्हें नहीं पता कि वह साहिल से मिलने जेल जाएंगे या नहीं। उसके लिए कोई वकील करेंगे या नहीं। उनकी अपने दामाद से कोई बात नहीं होती।

---विज्ञापन---

साहिल की मां की मौत होने के बाद उसके पिता नीरज मेरठ से चले गए थे। वह पैसे भेजते थे और कभी-कभी बच्चों से मिलने आ जाते थे। साहिल के पिता ने ही उन्हें रहने के लिए एक मकान दिया था। उसी मकान में रहकर वह साहिल को पाल रही थीं। साहिल के जेल जाने के बाद वह उस घर में नहीं रहतीं, बल्कि रिश्तेदारों के यहां रहकर वक्त बिता रही हैं। साहिल से मिलने के लिए वे मुजफ्फरनगर से आई थीं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सौरभ हत्याकांड पर क्या बोलीं?

साहिल की नानी पुष्पा देवी ने सौरभ राजपूत की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि साहिल जेल चला गया, इसका इतना दुख नहीं है, लेकिन एक मां-बाप से उनका बेटा छिन गया। सौरभ राजपूत की इस तरह मौत हुई, उससे उन्हें काफी तकलीफ पहुंची।

मुस्कान रस्तोगी पर क्या बोलीं?

पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने मुस्कान को कभी नहीं देखा। न ही साहिल ने उसके बारे में कभी बताया। मुस्कान ने ही साहिल को अपने जाल में फंसाया और उससे यह काम कराया। साहिल को उस समय 2 नशे थे। एक उसने किया हुआ था, दूसर मुस्कान का नशा था।

---विज्ञापन---

साहिल ने नानी को क्या बताया?

पुष्पा देवी ने बताया कि साहिल ने उन्हें कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और उसे कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। उसने शिकायत की आप डेढ़ महीने बाद मिलने आए। वह उसे लेकर परेशान न हों।

तंत्र-मंत्र के आरोपों पर क्या बोलीं?

पुष्पा देवी ने साहिल पर लगे तंत्र-मंत्र के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र वाली कोई बात नहीं है। साहिल पढ़ाई कर रहा था। तंत्र-मंत्र जैसी कोई चीज नहीं होती। मेरे ऊपर कोई जादू टोना करके दिखाए। अगर सही साबित हुआ तो मैं कहूंगी कि हां साहिल गलत है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2025 06:08 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola