मुस्कान-साहिल से मारपीट का सच आया सामने, जानें क्या बोले मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक?

सौरभ राजपूत की हत्या करने वाले साहिल शुक्ला के साथ जेल में मारपीट और दर्व्यवहार का मामला सामने आया है, लेकिन जेलर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सूचना विभाग को जानकारी देते हुए मामले की सच्चाई बताई और कहा कि लोकल मीडिया ने यह खबर फैलाई थी।

Muskan and Sahil news

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला से जेल में मारपीट और दुर्व्यवहार होने की बात सामने आई थी। इस पर चौधरी चरण सिंह जेल के जेलर वीरेश राज ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि साहिल के साथ जेल में पिटाई की खबर गलत है। साहिल के साथ कोई मारपीट या गलत व्यवहार नहीं हुआ है। इसकी जानकारी सूचना विभाग को दी गई है।

विज्ञापन

साहिल ने बाल कटवाने को कहा था तो उसके बाल कटवा दिए हैं। नानी उसके कपड़े लेकर आई थी, जो उसने नहा-धोकर पहन लिए थे। फिलहाल साहिल जेल में कोई काम नहीं कर रहा है, लेकिन 10 दिन पूरे होने के बाद उसे काम पर लगाया जा सकता है। उसने अपने केस की पैरवी के लिए सरकारी वकील मांगा है, जो उपलब्ध कराया जाएगा। उसने कोई किताब या कोई और चीज नहीं मांगी है।

विज्ञापन

कैसे हुई नानी से मुलाकात?

जेल अधीक्षक वीरेश ने बताया कि साहिल ने अपनी नानी पुष्पा देवी से मुलाकात की इच्छा जताई थी। पुष्पा देवी से पूछा गया कि क्या वे साहिल से मिलना चाहती हैं तो उन्होंने हामी भरी। इसके बाद साहिल की नानी ने नियमों के अनुसार मुलाकात की पर्ची भरी। नानी-दादी भी परिवार का हिस्सा होती हैं, इसलिए नानी को मिलने की परमिशन दी गई। वे साहिल के कपड़े और खाने का सामान लाई थीं। कुछ मिनट ही सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोनों की मुलाकात कराई गई। जेल प्रशासन की ओर से उनकी बातचीत का खुलासा नहीं किया जा सकता था, नियम इसकी आज्ञा नहीं देते।

विज्ञापन

जेलर ने बताया कि साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में हैं। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों को अभी तक वकील नहीं मिला है। बाहर कोई वकील उनका केस लेने को तैयार नहीं है। इसलिए दोनों ने सरकारी वकील की मांग की है। जेल जाने के बाद दोनों को नशा और शराब नहीं मिला तो उनकी हालत खराब हो गई थी। इसलिए उन्हें जेल के अंदर बने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें मेडिटेशन कराया गया और अब दोनों की हालत ठीक है। दोनों खाना खाने लगे हैं और जल्दी ही उनके बयान लेकर चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ