मुस्कान, प्रगति बनने चली थी पिंकी; जानें अनुज की नाजुक हालत पर क्या बोली बहन?

मेरठ और ओरैया के बाद मुजफ्फरनगर में पति के खिलाफ अपराध का केस सामने आया है। सौरभ और दिलीप की जान तो नहीं बच सकी, लेकिन अनुज की जान खतरे में है और वह जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। उसे उसकी पत्नी ने प्रेमी के लिए कॉफी में जहर पिला दिया।

Muzaffarnagar Anuj Pinki Case

उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद बिहार में ओरैया के दिलीप हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया था और अब उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर में अनुज कुमार का मामला सामने आया है, जिसे उसकी पत्नी सन्नो उर्फ पिंकी ने कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश की। अनुज फिलहाल ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन

वहीं उसकी बाहन मीनाक्षी ने भाई अनुज के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने भाई अनुज की जान बचाने की अपील डॉक्टरों से की है। मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव भंगेला का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अनुज की बहन ने मामले में आरोपी पिंकी को लेकर कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि मीनाक्षी ने क्या बताया?

विज्ञापन

2 महीने पहले पिंकी के अफेयर का पता चला

अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि अनुज की शादी 2 साल पहले सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन हमें कभी पता नहीं चला। उन्होंने इसे अपने तक ही सीमित रखा। शादी के 2 महीने बाद अनुज को उसके अफेयर के बारे में पता चला। जब अनुज ने उससे इस बारे में पूछा तो वह अपने माता-पिता के घर चली गई। अनुज उसे तलाक देना चाहता था, लेकिन वह तलाक नहीं देना चाहती थी। उसने महिला आश्रम में केस दर्ज कराया और उन्होंने पिंकी को अनुज के पास वापस भेज दिया, लेकिन अनुज उसे घर नहीं लाना चाहता था।

विज्ञापन

गत 25 मार्च को पिंकी ने अनुज को जहरीली कॉफी पिला दी। उसे अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया, क्योंकि उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। पुलिस थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन वह लगातार आरोपों से इनकार कर रही है। न तो वह और न ही उसके परिवार वाले अनुज को देखने अस्पताल गए। डॉक्टरों ने बताया कि अनुज को मच्छर भगाने वाली दवा दी गई है। पिंकी ने अनुज को मारने की कोशिश की और हम चाहते हैं कि उसे सजा मिले।

25 मार्च को अनुज को पिलाई गई कॉफी

मामले की जांच कर रहे CO खतौली DSP रामाशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को सूचना मिली थी कि सन्नो उर्फ ​​पिंकी नामक महिला ने अपने पति अनुज कुमार को जहरीली कॉफी पिलाई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ