---विज्ञापन---

खेत पर गया था किसान, सामने शिकार की खोज में खड़ा था आदमखोर तेंदुआ, फिर जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी रूह

Bahraich News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां खेत पर गए एक 45 साल के किसान पर आदमखोर तेंदुए (Leopard) ने हमला कर दिया। दोनों में काफी देर तक खूनी संघर्ष हुआ। उसने बिना डरे तेंदुए का सामना किया। वहीं दोनों में हो […]

---विज्ञापन---

Bahraich News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां खेत पर गए एक 45 साल के किसान पर आदमखोर तेंदुए (Leopard) ने हमला कर दिया।

दोनों में काफी देर तक खूनी संघर्ष हुआ। उसने बिना डरे तेंदुए का सामना किया। वहीं दोनों में हो रहे संघर्ष को देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद तेंदुआ अपनी ही जान बचाकर जंगल में भाग गया।

भारत-नेपाल सीमा पर है गांव

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर शाम की है। बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज में सलारपुर गांव है। यह गांव भारत-नेपाल सीमा पर है। बताया गया है कि गांव में रहने वाले हरिराम पुत्र भीम खेतों में शौच के लिए गया था। तभी वहां शिकार की खोज में घूम रहा आदमखोर तेंदुआ आ गया। हरिराम और तेंदुआ आमने-सामने थे।

दोनों में काफी देर तक चला खूनी संघर्ष

इसी दौरान उसने हरिराम पर हमला कर दिया। दोनों में करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान हरिराम तेंदुए को डराने के लिए जोर-जोर से चीखने लगा। साथ ही साथ उससे लोहा लेता रहा। हरिराम की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। गांव वाले भी शोर मचाते हुए भागे। भीड़ का अपनी ओर आता देख तेंदुआ दुम दबाकर जंगल की ओर भाग निकला।

---विज्ञापन---

शरीर पर दे गया कई गंभीर घाव

हरिराम तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर, चेहरे और सीने पर गंभीर घाव आए हैं। ग्राम प्रधान ने हरिराम को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया कि विभाग की ओर से घायल ग्रामीण की पूरी मदद की जाएगी। वनकर्मी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही जंगल के पास वालों गांवों में लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2022 03:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola