हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ताजमहल में प्यार, बच्चे चार और प्रेमी संग फरार, पीड़ित पति बोला- मुझे लूट गई

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की एक महिला अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई। इसके बाद वह अपने पति से छिपने के बजाय आगरा चली गई, जहां ताजमहल के सामने अपने प्रेमी के साथ रील बनाकर पति को भेज दी।

विज्ञापन

इन दिनों देश में एक्सट्रामैरिटल अफेयर के काफी मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं, उसने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल में पहुंचकर एक रील बनाई, जिसे अपने पति को भेज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने 4 बच्चों समेत घर से 1.7 लाख रुपये की नकदी और 50,000 के जेवर भी ले गई है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो सामने आया है।

पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

कलयुगी पत्नी अपने पति को छोड़कर फरार हो गई। पति को इस कदर अकेला छोड़ दिया कि बच्चों को भी अपने साथ ले गई। बच्चों और प्रेमी के साथ पत्नी आगरा पहुंचीं, जहां पर उसने ताजमहल के सामने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को अपने पति को भेज दिया। यह मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर का है, जहां पर एक पीड़ित पति ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पत्नी के फरार होने का मामला पति ने SSP कार्यालय में दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी अपने साथ बच्चों के अलावा, 1.7 लाख रुपये और 50,000 के गहने भी ले गई है।

ये भी पढ़ें: ससुर से हलाला, प्रेग्नेंट हुई तो…सास-दामाद, साहिल मुस्कान की लव स्टोरी के बीच 7 साल पुराना केस वायरल

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब महिला घर से निकली, तब सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे। जब पति वापस आया, तो उसने घर पर ताला लगा देखा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस अभी दोनों की तलाश कर रही है।

लवर के साथ ताजमहल की सैर

पत्नी ने जो वीडियो अपने पति को भेजा है, उसमें वह आगरा के ताजमहल में दिखाई दे रही है। इस वीडियो को रिकॉर्ड महिला के लवर ने किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह वीडियो बनवा रही है, जिसमें महिला को हंसते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह बीच में दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाते हुए भी दिख रही है। वहीं, आसपास बच्चों की आवाजें भी आ रही हैं। इस वीडियो को ही महिला ने अपने पति को भेजा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरी बीवी भांजे संग भागी…SSP ऑफिस में पति का छलका दर्द, 3 बच्चे छोड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola