---विज्ञापन---

ससुर से हलाला, प्रेग्नेंट हुई तो…सास-दामाद, मामी-भांजे की लव स्टोरी के बीच 7 साल पुराना केस वायरल

सास-दामाद और मामी-भांजे की प्रेम कहानी के बीच सोशल मीडिया पर 7 साल पुराना एक केस वायरल हो रहा है, जो हलाला से जुड़ा है। बरेली की रजिया नामक महिला ने अपने ससुर पर गंभी आरोप लगाए थे। आइए पूरा मामला जानत हैं...

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के एक की चर्चा पिछले 15 दिन से देशभर में हो रही है। एक केस अलीगढ़ के सास-दामाद की प्रेम कहानी है। सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अनीता और राहुल में प्रेम संबंध हैं और वे शादी करना चाहते हैं। दूसरा मामलाबदायूं के समधी-समधन की प्रेम कहानी है। 4 बच्चों की मां ममता अपनी बेटी के ससुर शैलेंद्र के साथ फरार हो गई है।

तीसरी मामला मुजफ्फरनगर में मामी-भांजे की प्रेम कहानी का है। इस बीच सोशल मीडिया पर 7 साल पुराना बरेली की रजिया का केस वायरल हो रहा है। रजिया का अपने ससुर के साथ हलाला हुआ था, जिससे वह प्रेग्नेंट हुई, लेकिन शौहर ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए बच्चा उसका नहीं है। आइए जानते हैं कि बरेली की रजिया की कहानी क्या है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला?

बाथरूम खोल कर नहाओ…बंद किया तो मारेंगे…नहाती थी तो देखते थे…बाथरूम बंद करने पर मारते थे…बच्चों से मिलने नहीं देते थे…यह दर्दभरी कहानी उस बहू की है, जिसका ससुर उसे बाथरूम खोलकर नहाने पर मजबूर करता था। जिसका अपने ससुर के साथ हलाला हुआ था।

ससुर से हलाला के चलते वह प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन शौहर ने उसे और बच्चे को यह कहते हुए अपनाने से इनकार कर दिया कि बच्चा उसका नहीं है, जबकि शौहर ने ही उसे ससुर के साथ हलाला के लिए मजबूर किया था। आज तक शौहर ने रजिया को पलटकर नहीं देखा है।

---विज्ञापन---

उस समय के केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट, मेरा हक फाउंडेशन, महिला आयोग तक उसे इंसाफ नहीं दिला पाए थे। मामले का रिजल्ट क्या निकला, स्पष्ट नहीं है, लेकिन रजिया की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें:‘दामाद’ से सास की शादी में फंसा नया पेंच, पुलिस भी नहीं कर पाएगी कुछ

---विज्ञापन---

पीड़िता रजिया की कहानी..

पीड़िता का निकाह संभल के ट्रांसपोर्टर से 30 सितंबर 2015 को हुआ था। निकाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 24 दिसंबर 2015 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 3 दिन बाद फोन पर 3 तलाक दे दिया। मायके वालों के मनाने पर दोबारा निकाह के लिए हलाला की शर्त शौहर ने रखी। 24 दिसंबर 2016 को शौहर ने ससुर से ही हलाला करा दिया।

रात साथ बिताने के बाद सुबह ससुर ने 3 तलाक दे दिया। 3 महीने 10 दिन की इद्दत पूरी कर रही थी कि शौहर ने संबंध बनाए।इद्दत पूरी होने के बाद 5 अप्रैल 2017 को शौहर के साथ दोबारा निकाह हुआ। शौहर को प्रेग्नेंसी का पता चला तो उसने कहा कि बच्चा उसका नहीं, गर्भपात करा लो और दवाई दे दी। विरोध करने पर मारपीट की।

---विज्ञापन---

6 अक्टूबर 2017 को 15 दिन के लिए कमरे में बंद कर दिया। खाना भी नहीं दिया। किसी तरह पुलिस को लेटर लिखा तो थाना नखासा पुलिस छुड़वाकर ले गई। शौहर ने पुलिस के सामने वादा किया कि 5 दिन बाद रजिया को ससुराल से ले जाएगा। बेटे का जन्म हुआ, लेकिन शौहर रजिया को लेने ससुराल नहीं आया।

यह भी पढ़ें:समधी-समधन की लव स्टोरी सास-दामाद से कितनी अलग, 4 बच्चों की मां का बेटी के ससुर पर कैसे आया दिल?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 19, 2025 09:49 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola