यूपी में 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान, बिहार में बारिश-कोहरे की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट

UP-Bihar Weather Update: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। यूपी में घना कोहरा और सर्द हवाएं चल रही हैं। जानिए यूपी-बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा।

UP Bihar weather

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर, कोहरा और बारिश के चलते गलन का एहसास हो रहा है। दोनों राज्यों के कई जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी एकदम जीरो दर्ज की जा रही है। आज भी यूपी के 28 जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा बिहार में घने कोहरे के साथ कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

यूपी में छाएगा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह और शाम में घना कोहरा देखने को मिलेगा। सीतापुर, शाहजहांपुर, आगरा, कानपुर, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज, जौनपुर, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, रायबरेली, औरैया, झांसी, चित्रकूट, बस्ती, बहराइच, बांदा, गोरखपुर, देवरिया और गोंडा समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसकी वजह से दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की स्थिति 15 और 16 जनवरी को बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

बिहार में 7 दिन बारिश

बिहार में सुबह के कोहरे के बाद दिन में धूप नहीं देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से दिन का तापमान भी कम होता जा रहा है। फिलहाल रात का तापमान 10°C के आस पास दर्ज किया गया है। 16 जनवरी को सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा कई जगह पर बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवाओं की वजह से आज न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिन जिलों में आज बारिश हो सकती है उसमें पटना, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, वैशाली और पूर्णिया का नाम शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ