भयंकर ठंड-कोहरे के बीच फिर भारी बारिश की दस्तक, इन 15 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी, जिससे तापमान में गिरावट आई। भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच आईएमडी ने 19 जनवरी तक अलग-अलग राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Rain Alert

आईएमडी का अलर्ट। (File Photo)

Aaj Ka Mausam : देश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम बदल रहा है। कहीं भयंकर ठंड और घने कोहरे से लोगों का हाल बेहाल है तो कहीं बारिश ने और ठिठुरन बढ़ा दी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। कई राज्यों में घना से बहुत कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिविटी जीरो दर्ज की गई। उत्तर भारत में 19 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 16 जनवरी को भी बादल बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विभोक्ष स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 16 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 16-17 जनवरी को गरज के साथ बादल बरसेंगे। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश होगी। निकोबार द्वीप समूह में 16 जनवरी को बरसात होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18-19 जनवरी को और केरल में 19 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में भारी वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन

घने कोहरे की चेतावनी जारी

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मेघालय में घना से बहुत घना कोहरा रहा, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में घना कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल, दिल्ली के सफदरजंग, पालम, राजस्थान के चूरू, एमपी के ग्वालियर, यूपी के कानपुर आईएएफ में विजिबिविटी जीरो रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में रात और सुबह के समय 16-17 जनवरी को भी घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी को घनी धुंध छाएगी। यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 जनवरी तक कोल्ड डे की चेतावनी है।

विज्ञापन

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। हिमाचल प्रदेश में 1 से 4 डिग्री, उत्तर-पश्चिम भारत में 5 से 10 डिग्री, मध्य और पूर्वी भारत में 10 से 15 डिग्री और पश्चिम भारत में 15 से 20 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत में भी अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 से 21 डिग्री सेल्सियस और 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सफदरजंग और पालम हवाई एयरपोर्ट पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में 15 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहे और रात में एक दो बार हल्की बारिश हो सकती है। 16 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 17-18 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और घनी धुंध छाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ