UP Assembly By Election 2024

Video: यूपी उपचुनाव की तारीख बदलने से किसे फायदा? वोटिंग पर कितना असर?

Uttar Pradesh Assembly By Election 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 13 नवंबर को वोटिंग नहीं होगी। वोटिंग के लिए नई तारीख का ऐलान किया गया है। 23 नवंबर को यूपी उपचुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

UP Assembly By Election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन अब उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 20 नवंबर का दिन निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। त्योहारों की वजह से अब पंजाब, केरल और यूपी उपचुनाव की तारीख बदली गई है। तारीख बदलने को लेकर मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

डिंपल ने कहा कि देश में अब इंडिया गठबंधन मजबूत हो रहा है। यूपी और महाराष्ट्र में सपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। किसी रणनीति के तहत ही यूपी उपचुनाव की तारीख बदली गई है। अगर यूपी में पहले चुनाव होंगे तो यहां के नेता महाराष्ट्र में जाकर प्रचार करेंगे। इस बात को कुछ लोग बखूबी जानते हैं। क्या उपचुनाव की तारीख बदलने के पीछे कोई रणनीति है? क्या तारीख में बदलाव से वोटिंग पर असर पड़ेगा? विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ