---विज्ञापन---

कौन है इमराना? जिसने तैयार करवाया था टाइमर बम; बदला लेने से पहले STF ने किया गिरफ्तार

UP STF arrested Lady in timer bomb case: यूपी एसटीएफ के अनुसार पीड़ित महिला की पहचान इमराना के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि उसने बदला लेने के लिए यह बम बनवाए थे। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि बम बनाने के लिए कहां से बारूद और अन्य सामान खरीदा गया। कितने बम अभी तक बनवाए जा चुके हैं।

UP STF arrested Lady in timer bomb case: यूपी एसटीएफ ने टाइमर बम तैयार करवाने वाली मास्टर माइंड महिला इमराना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। उसने जावेद नाम के शख्स से बम बनवाए थे। 2013 में किन्हीं उपद्रवियों ने उसका घर फूंक दिया था।  उसका कहना है कि उसने बदला लेने के लिए यह बम बनवाए थे।

---विज्ञापन---

साल 2013 में किसी ने इमराना का घर फूंक दिया था

यूपीएसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार महिला पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि साल 2013 में मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दंगे में किसी ने इमराना का घर फूंक दिया था। वह आज तक उसी सदमे से जूझ रही है। उसे डर था कि अगर कभी फिर ऐसा हुआ तो वह अपना बचाव कैसे करेगी। इसके अलावा उसका घर फूंकने वाले लोगों के प्रति उसके मन में गुस्सा आज तक सुलग रहा। वह दोषियों से बदला लेना चाहती थी, जिसके लिए बम बनवाए गए।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश

जानकारी के अनुसार इससे पहले यूपी एसटीएफ ने इस मामले में बम बनाने वाले जावेद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4 टाइमर बोटल बम बरामद हुए थे। जावेद से इमराना ने ही बम बनवाए थे। जब जावेद बम पहुंचाने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रास्ते से धर-दबोचा था। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले इमराना का इन बमों से ऐसा क्या करने का इरादा था।

---विज्ञापन---

पहले भी बनवाए थे बम, दिल्ली से भी निकला कनेक्शन

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार इमराना मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में रहती है। वह कई साल पहले किसी भट्टी में मजदूरी करती थी। फिलहाल 10 सालों से वह कोई काम नहीं कर रही थी। आसपास के लोग उसे इमराना बाबा के नाम से भी जानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह झाड़-फूंक भी करती है, बताया जा रहा है कि वह अंधविश्वास से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि इससे पहले साल 2013 में भी उसने 10 हजार रुपये देकर बम बनवाए और बांटे थे। इस बार उसने बम बनाने पर 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि सीएए लागू होने से पहले दिल्ली के किसी व्यक्ति के कहने पर उसने इस बार बम तैयार करवाए हैं।

बम बनवाने के पीछे क्या थी साजिश, कहां से आए पैसे, जांच जारी

फिलहाल यूपीएसटीएफ इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार केस काफी संवेदनशील है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बम बनवाने के लिए पैसे कहां से आए। किसने इमराना का इस काम में साथ दिया या बम बनवाने का ऑर्डर दिया, इन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

First published on: Feb 18, 2024 05:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola