हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बची 60 यात्रियों की जान, किसी का सिर फूटा किसी की टांगें टूटी; UP के रामपुर में कब-कैसे हुआ हादसा?

Roadways Bus Accident: 2 बसों में आमने-सामने की टक्कर होने से पैसेंजर्स घायल हुए हैं। हालांकि 60 से ज्यादा लोगों की जान बच गई है, लेकिन 3 लोग मारे गए हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब और कैसे हुआ?

विज्ञापन
टक्कर लगने से दोनों बसें बुरी तरह डैमेज हो गईं।

UP Rampur Two Bus Collision: उत्तर प्रदेश के रामपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आज भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े 4 बजे 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 पैसेंजरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन घायलों की हालत काफी खराब है। किसी का सिर फूटा हुआ है तो किसी की टांगें दबने से टूट गईं।

घायलों ने पुलिस को दिए बयाना में हादसे की आंखों देखी कहानी भी बताई। एक घायल शख्स ने हादसे के लिए ड्राइवर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर बहुत स्पीड से बस चला रहा था। इसलिए सामने से आ रही बस के बिल्कुल सामने आकर जब उसने कट मारकर साइड में जाने की कोशिश की तो टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें सड़क किनारे पलट गईं। अंधेरा होने के कारण कोई अपना बचाव नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें:लड़कियों को डंडे मारे और गोलियां दागी…देखें 5 डराने वाले वीडियो, बांग्लादेश के हालात देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

विज्ञापन

मंदिर के पुजारी और भक्तों ने बचाव अभियान चलाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सावन का महीना शुरू हो गया है और सावन का पहला सोमवार है। कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है तो इसके चलते रामपुर में वनवे ट्रैफिक है, जिस कारण एक सड़क पर होने के कारण बसों की टक्कर हो गई। हादसा भैरव बाबा मंदिर के पास हुआ। एक बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी बस प्राइवेट बस थी, जो साहिबाबाद डिपो की थी और हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही थी।

हादसे में दोनों बसें बुरी तरह डैमेज हुई हैं। वहीं टक्कर होते ही पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई थी। चिल्लाने की आवाजें सुनकर मंदिर के पुजारी और दर्शन करने आए लोग दौड़े आए। उन्होंने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसास्थल पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जले हुए अंग, जख्मों पर बदबूदार दवाई; क्या एलियंस ने मारा था मशहूर बिजनेसमैन, देखें क्या कहती जांच रिपोर्ट?

कुछ पैसेंजर्स प्राथमिक उपचार कराकर घर निकले

सूत्रों के अनुसार, हादसे में करीब 20 पैसेंजर्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं मामूली चोटों वाले लोग प्राथमिक उपचार कराकर अपने घर चले गए। हादसे के बारे में पता चलते ही जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और SP विद्यासागर मिश्रा हादसास्थल पर पहुंचे। हादसा होने के कारणों की जानकारी लेने के लिए दोनों अधिकारियों ने घायलों के बयान लिए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। हादसे का कारण ड्राइवरों की लापरवाही बताया जा रहा है, जो वनवे होने के बावजूद स्पीड से ड्राइविंग कर रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:AC बम की तरह फटा, 4 भारतीय जिंदा जले; कुवैत में फ्लैट में भीषण अग्निकांड, कल शाम ही लौटा था भारत से

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola