लड़कियों को डंडे मारे और गोलियां दागी...देखें 5 डराने वाले वीडियो, बांग्लादेश के हालात देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Voilent Protest in Bangladesh: बांग्लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के वीडियो देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। शूट ऑन साइट के ऑर्डर जारी हो गए हैं। 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और विदेशियों का पलायन शुरू हो गया है।

Bangladesh Protest Live Videos

हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है।

Bangladesh Protest Live Videos: बांग्लादेश में अंदरुनी जंग छिड़ी है। नौजवान सड़कों पर हैं, हिंसक विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रोकने पर वे पथराव करते हैं, आगजनी करके खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हैं। हालातों को आगे जब पुलिस वाले झुक गए तो सेना तैनात कर दी गई। सेना को आदेश मिले कि उपद्रवी को देखते ही गोली मार दी जाए।

विज्ञापन

हालात इतने खराब हैं कि महिलाओं तक को नहीं बख्शा जा रहा। पुलिस वाले लाठियां भांज रहे हैं। वहीं हालातों को देखते हुए बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने रविवार (21 जुलाई) को सिविल सेवा नौकरी के आवेदकों के लिए विवादास्पद कोटा प्रणाली को वापस ले लिया, लेकिन इसे समाप्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को अवैध बताया है, क्योंकि पिछले महीने इस योजना को पुनः लागू किए जाने से देशभर में घातक गृहयुद्ध छिड़ गया। अटॉर्नी जनरल AM अमीन उद्दीन ने समाचार एजेंसी AFP को इसकी जानकारी दी। इससे अलग देखिए बांग्लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के वीडियो, जो आपके रौंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं…

विज्ञापन

133 लोगों की मौत और विदेशियों का पलायन

बता दें कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। इसमें अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हिंसा को रोकने में विफल रहने के बाद सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया और हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद रखा है। पुलिस के साथ अब सेना भी तैनात हो चुकी है।

पुलिस-सेना दोनों को शूट ऑन साइट के ऑर्डर मिले हैं। कहा गया है कि उपद्रवियों को देखते ही गोलियां मारने के आदेश दिए हैं। सभी सरकारी वेबसाइट फिलहाल बंद हैं। बड़े ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स का काम बंद है। कई देशों ने बांग्लादेश के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी दी है। देशों ने अपने नागरिकों को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

बांग्लादेश में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिसके चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। बांग्लादेश से करीब 1000 भारतीय छात्र देश लौट आए हैं। 740 से ज्यादा छात्र सड़क के रास्ते भारत लौटे, जबकि 200 से ज्यादा छात्र हवाई जहाज़ों से आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ