AC बम की तरह फटा, 4 भारतीय जिंदा जले; कुवैत में फ्लैट में भीषण अग्निकांड, कल शाम ही लौटा था भारत से

Indian Family Killed in Kuwait: कुवैत में 4 भारतीयों की मौत हो गई है। हादसा घर में आग लगने से हुआ। भारतीय दूतावास चारों के पार्थिव शरीर भारत पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

Kuwait Fire Tragedy Indian Family Burnt Alive in Fire due to AC Blast

चारों भारतीयों के अवशेष वतन भिजवाने की तैयारी है।

Indian Family Burnt Alive in Kuwait Fire Tragedy: कुवैत में एक बार फिर भीषण अग्निकांड हुआ है। एक भारतीय परिवार जिंदा जलकर खत्म हो गया। एक फ्लैट में भीषण आग लगने से परिवार के 4 सदस्य जिंदा जल गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चे शामिल हैं। परिवार भारत के केरल राज्य का रहने वाला है और बीती शाम ही छुट्टियां मनाकर लौटा था कि हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अग्निकांड में जलकर पूरा फ्लैट और सामान जलकर राख हो गया है। भारतीय दूतावास ने हादसे पर शोक जताते हुए चारों के पार्थिव शरीर वतन वापस भिजवाने का ऐलान किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने भी अग्निकांड पर शोक जताया है।

विज्ञापन

AC की शॉर्ट सर्किट से लगी थी फ्लैट में आग

विदेश मंत्री ने ट्वीट लिखा कि बीती रात कुवैत के अबासिया में भारतीय परिवार के फ्लैट में आग लगने के कारण लोगों की मौत हो गई। परिवार केरल के अलप्पुझा जिले के गांव नीरत्तुपुरम निवासी मैथ्यूज मुलक्कल का था, जिनकी पत्नी लिनी अब्राहम और 2 बच्चों की भी मौत हुई है। 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत गहरा शोक व्यक्त करता है। दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और मृतकों के अवशेषों की शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार, आग एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी। परिवार फ्लैट की दूसरी मंजिल पर रहता था, लेकिन आग में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। मैथ्यूज मुलक्कल न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स में काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी लिनी अल अहमदी गवर्नरेट के अदन अस्पताल में स्टाफ नर्स थीं। दोनों बच्चे कुवैत के भवन्स स्कूल में पढ़ते थे।

विज्ञापन

जून में हुए अग्निकांड में मारे गए थे 42 भारतीय

बता दें कि कुवैत में जून 2024 में भी एक बिल्डिंग में भीषण अग्निकांड हुआ हुआ था, जिसमें जिंदा जलकर करीब 45 भारतीय मारे गए थे। इन 45 भारतीयों में से 23 केरल के रहने वाले थे। 7 तमिलनाडु से, 2-2 आंध्र प्रदेश और ओडिशा से, एक-एक बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से थे।

कुवैत पुलिस की स्पेशल टीम ने हादसे की जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार, अग्निकांड में मारे गए ज्यादातर लोगों की मौत का कारण धुंआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अग्निकांड में दुख जताते हुए मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ