42 मामलों में वॉन्टेड था इरफान, मिनटों में चुरा लेता था ACM; यूपी पुलिस ने ऐसे दबोचा

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वॉन्टेड अपराधी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आरोपी की 42 मामलों में तलाश थी। एनकाउंटर के दौरान आरोपी को पैर में गोली भी लग गई। विस्तार से आरोपी के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh Crime News

अस्पताल में दाखिल आरोपी इरफान।

शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस एक अपराधी की कई मामलों में तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एनकाउंटर के दौरान शातिर अपराधी को गोली भी लगी है। आरोपी का नाम इरफान है, जिसके खिलाफ दिल्ली और वेस्ट यूपी के कई थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी इरफान दिल्ली के चांदबाग इलाके की गली नंबर 7 के मकान नंबर B-136 का रहने वाला है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम, हत्या प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इरफान ने बुलंदशहर, हापुड़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इरफान इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को इरफान की लंबे समय से तलाश थी और कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थीं। इससे पहले कि इरफान दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ पाता, यूपी के बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इरफान की टांग में गोली लग गई। सिकंदराबाद के पुलिस अधिकारी अनिल शाही ने बताया कि इरफान मिनटों में ही गाड़ियों से एसीएम चोरी कर लेता था।

विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस के मुताबिक इरफान ने अपने साथी ऐश्वर्य पांडेय के साथ सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जोखाबाद औद्योगिक इलाके में एक गाड़ी से एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल (ACM) चोरी किया था। आरोपी इस इलाके में दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस अनिल शाही की अगुआई में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। गोली इरफान की टांग में लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

इरफान ने कई वारदातें कबूलीं

इरफान के कब्जे से दो ACM, एक बाइक, दो तमंचे, पेचकस समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं। इरफान पर यूपी और दिल्ली के थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। इरफान ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इरफान के खिलाफ यूपी के हापुड़ देहात, थाना खजूरी खास दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। वहीं, थाना कोंडली दिल्ली, थाना नांगलोई दिल्ली, थाना अलीपुर दिल्ली, थाना बुराड़ी दिल्ली, थाना गोकलपुरी दिल्ली और बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ