UP Police Constable Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में 244 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां पेपर लीक कराने, नकल कराने और ठगी के मामलों में की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभ्यर्थियों समेत सॉल्वर और दलाल भी शामिल हैं। उधर, सख्ती के चलते परीक्षा के दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा आवेदक परीक्षा देने ही नहीं आए।
60 हजार पदों के लिए हुई परीक्षा
लगभग 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए 18 और 19 जनलरी को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी नकल कराने वालों और पेपर लीक कराने वालों की कोशिशों पर सफलतापूर्वक लगाम लगाई गई। दूसरे दिन कुल तीन लाख 1474 आवेदक परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। दूसरे दिन 21 लाख 7248 लोगों ने परीक्षा दी। अगर दोनों दिनों की परीक्षा को मिला दें तो कुल 10.50 प्रतिशत आवेदक लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
पेपर लीक के दावे हो गए वायरल
बता दें कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस कई दिनों से अभियान चला रही थी। हालांकि, परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पेपर लीक होने की कई रिपोर्ट्स भी सामने आईं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर सरकार के सामने सवाल उठाए। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक को लेकर किए जा रहे सभी दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन बलिया जिले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि ये परीक्षा में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए तीन लोग कथित तौर पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा गोंडा में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार शाम तक पुलिस ने कुल 244 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था या फिर हिरासत में ले लिया था।
ये भी पढ़ें: क्या Sunny Leone ने भी दिया UP पुलिस भर्ती एग्जाम
ये भी पढ़ें: कौन है इमराना? जिसने तैयार करवाया था टाइमर बम
ये भी पढ़ें: क्या I.N.D.I.A में शामिल होंगी बसपा प्रमुख मायावती?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines