---विज्ञापन---

क्या I.N.D.I.A में शामिल होंगी मायावती? कांग्रेस ने खोले ‘दरवाजे’

Avinash Pande Mayawati: यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हम चाहते हैं कि मायावती I.N.D.I.A में शामिल हों। उनके लिए I.N.D.I.A के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। अविनाश ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि हम दिल से समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। जल्द ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन जाएगी।

---विज्ञापन---

UP Congress In-charge Avinash Pande On Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) में शामिल हो सकती हैं। उनके लिए I.N.D.I.A के दरवाजे खुले हुए हैं। यह उन पर निर्भर करता है कि वे लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहती हैं या नहीं। यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने आज यानी 18 फरवरी को कही।

मायावती ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

अविनाश पांडे ने कहा कि I.N.D.I.A बहुत चाहता था कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसमें शामिल हों, लेकिन मायावती ने पहले ही अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पांडे ने कहा कि कांग्रेस पूरे दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ है। हमें विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों में जल्द ही सहमति बन जाएगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

‘सपा-कांग्रेस गठबंधन में शामिल होंगे छोटे दल’

यूपी कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन अपने साथ अन्य छोटे दलों को भी शामिल करने की कोशिश में जुटा हुआ है। हम सभी से बातचीत कर रहे हैं। इस महीने के अंत तक सब कुछ सुलझा लिया जाएगा। अविनाश पांडे ने बताया कि कुछ दल बिना शर्त के गठबंधन में शामिल हो रहे हैं तो वहीं कुछ दलों ने शर्त रखी है। इसलिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लग रहा है। हमें उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक हम सबकुछ सुलझा लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: OBC का देश में कोई भविष्य नहीं… पेपर लीक पर जमकर बरसे राहुल गांधी, जातीय जनगणना पर क्या कहा?

---विज्ञापन---

‘जयंत सिंह का एनडीए में जाना दुर्भाग्यपूर्ण’

कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने चौधरी जयंत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी होकर गुजरेगी, जिससे विपक्षी फिर से एकजुट हो जाएंगे।

‘रायबरेली को अपना घर मानती हैं सोनिया गांधी’

अविनाश पांडे ने सोनिया गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा कि वह लोगों का पहले की तरह मार्गदर्शन करती रहेंगी। रायबरेली को वह अपना घर मानती हैं। उनका जुड़ाव यूपी, अमेठी और रायबरेली की जनता से बना रहेगा। वे परिवार के मुखिया की तरह समर्थन करना जारी रखेंगी।

---विज्ञापन---

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलों पर यूपी कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हर कोई यही चाहता है, लेकिन फैसला प्रियंका और राहुल को लेना है। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भी चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़े।

यह भी पढ़ें: ‘नहीं लड़ पाऊंगी लोकसभा चुनाव’, सोनिया गांधी ने किसके नाम लिखी चिट्ठी?

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 18, 2024 10:15 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola