UP Nikay Chunav 2023: जानें इस बार क्या बदला? आरक्षित सीटों की पूरी लिस्ट, कब नामांकन और वोटिंग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनावों के चरण, मतदान और नतीजों की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। हालांकि इस बार शहरी निकाय चुनाव में मेयर (महापौर) की सीट के लिए आरक्षण को लेकर बदलाव किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आरक्षण अनुसूची में अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, समेत महिला और अनारक्षित सीटों की घोषणा भी की गई है।
शासन की ओर से जारी अनुसूचि के मुताबिक इस बार आगरा (नगर निगम) के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी के लिए अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर के लिए पिछड़ा वर्ग, मेरठ के लिए पिछड़ा वर्ग, लखनऊ के लिए महिला, कानपुर के लिए महिला और गाजियाबाद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है।
इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के लिए मेयर की सीट अनारक्षित की गई है।
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर।
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: