UP News: उत्तर प्रदेश की सीतापुर जिले में एक शख्स ने अपनी भतीजी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसने दूसरी जाति के युवक के साथ शादी कर ली थी। वारदात के बाद आरोपी हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ थाने में पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर गांव की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनर किलिंग के इस मामले में आरोपी ने अपनी भतीजी की हत्या करना कबूल किया है।

विज्ञापन

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया गया है कि 20 वर्षीय युवती का गांव के ही रहने वाले विवाहित रूप चंद्र मौर्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की हत्या की सूचना पर एसपी समेत भारी संख्या फोर्स गांव में पहुंचा और घटनास्थल की जांच की। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव के ही एक युवक से था प्रेम संबंध

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का गांव के एक विवाहित रूपचंद्र से प्रेम संबंध था। पुलिस ने कहा कि रूपचंद्र ने नवंबर में उसे गाजियाबाद बुलाया और दोनों यहां से कहीं चले। उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली और इसके बाद दोनों लोग कुछ दिनों तक साथ रहे। बताया गया है कि युवती हाल में अपने गांव वापस लौटी थी।

विज्ञापन

युवती को घर से बाहर खींचा और मार डाला

पुलिस ने कहा कि आरोपी चाचा ने पहले से ही युवती की हत्या की योजना तैयार कर ली थी। घटना के बाद रूपचंद्र मौर्य के परिवार वालों ने युवती के चाचा और उसके नाबालिग बेटे समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीतापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत के अनुसार, चाचा ने युवती को घर से बाहर खींच लिया और कथित तौर पर हत्या कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ