UP News: आगरा में दो भाइयों ने जीवनभर की कमाई खपाकर गांववालों को दिलाया मीठा पानी, PM मोदी बोले- देश को आप पर नाज
Edited By Naresh Chaudhary

आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होते दोनों भाई कुंवर सिंह और श्याम सिंह।
Edited By Naresh Chaudhary

आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होते दोनों भाई कुंवर सिंह और श्याम सिंह।
UP News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एक गांव में दो भाइयों ने जन सरोकार का ऐसा काम कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी भी उनके मुरीद हो गए हैं। दोनों भाइयों ने अपने जीवन भर की कमाई को लगाकर 10 हजार की आबादी वाले गांव को खारे पानी से मुक्ति दिलाई। पीएम ने दोनों भाइयों से फोन पर बात की। साथ उन्हें मिलने के लिए दिल्ली भी बुलाया।
जानकारी के मुताबिक आगरा के अछनेरा स्थित गांव कचौरा में दो भाइयों ने पूरे गांव में मीठे पानी की पाइप लाइन डलवाई। इसके लिए उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई को खपा दिया। कुंवर सिंह प्रधान हैं, जबकि उनके भाई श्याम सिंह फौज से रिटायर हैं। फौज से रिटायर होने के बाद श्याम सिंह को करीब 35 लाख रुपये मिले थे।
दोनों भाई अक्सर गांव में खारे पानी से निजात पाने के लिए चर्चाएं करते थे। जब श्याम सिंह रिटायर होकर गांव पहुंचे तो उन्होंने भाई कुंवर सिंह के साथ मिलकर पानी की लाइन बिछाने की योजना बनाई। योजना का मूर्त रूप देते हुए करीब तीन किमी दूर से लाइन बिछाने का काम शुरू किया। इसके बाद गांव वालों को मीठा पानी मिला।
इस बात की जानकारी होने पर पीएम मोदी ने दोनों भाइयों से फोन पर बात की। जन सरोकार और लोगों की भलाई के लिए किए गए इस काम के लिए उनका उत्साह वर्धन किया। कहा कि समाज और देश को आप दोनों पर नाज है। पीएम मोदी के फोन पर बात करने के बाद दोनों भाइयों समेत गांव वालों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई।
पीएम मोदी ने खुद दोनों भाइयों को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। पीएमओ की ओर से इन भाइयों को फोन पर दिल्ली आने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद दोनों भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों भाइयों ने बताया कि पीएम ने उनके करीब दो मिनट तक फोन पर बात की। मन की बात के 100वें एपिसोड के दौरान हमें पीएमओ से फोन और मैसेज आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: