UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चोरी के दौरान चोर के अजीबोगरीब कारनामे की खबर सामने आई है। यहां एक चोर ने चोरी के समय घर में रखी खराब पी ली। शराब भी इतनी पी कि वहीं सो गया। सुबह परिवार लौटा तो चोर को जगाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि चोर का साथी माल से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
शादी में शामिल होने के लिए गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के छावनी क्षेत्र स्थित निर्मला की कटारी भाग की है। यहां बिहार के छपरा निवासी शरवानंद भारतीय सेना से रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ यहीं रहते हैं। बताया गया है कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए कहीं बाहर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोर ने धावा बोल दिया।
परिवार को बेडरूम में सोता मिला चोर
जब परिवार लौट कर आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। बेडरूम में गए तो देखा कि एक युवक बेड पर आराम से सो रहा है। परिवार ने उसे जगाया तो वह नहीं जगा, क्योंकि नशे में था। कुछ देर बाद युवक अपनी नींद पूरी करके जगा तो परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
चोर बोला- साथी ने दे दिया धोखा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम निवासी शारदा नगर बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने एक साथी के साथ चोरी करने के लिए आया था। चोरी का पूरा माल हड़पने के लिए साथी ने उसे शराब ज्यादा पिला दी और फरार हो गया। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि लाखों के सोने और चांदी के गहने, 50 हजार रुपये नगद और 40 महंगी साड़ियां गायब हैं।
लखनऊ के एडीसीपी ईस्ट जोन अली अब्बास ने बताया कि एक चोर को मौके पर पकड़ लिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के आधार पर आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines