UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में उस वक्त हाहाकार मच गया, जब सिटी बस (City Bus Service) की ढाई सौ बसों के चक्का जाम हो गए। मंगलवार को बसों की चेकिंग के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी पर सिटी बस की महिला कंडक्टर के साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की करने का आरोप है, जिसके विरोध में सिटी बस चालकों और कंडक्टरों ने हड़ताल कर दी।

विज्ञापन

सिटी बसों में चल रही थी चेकिंग

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ में सिटी बसों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान विभाग के अधिकारी एक बस में चेकिंग के लिए चढ़ गए। आरोप है कि इस दौरान सिटी बस में तैनात महिला कंडक्टर माधुरी से अधिकारी ने बदसलूकी कर दी। महिला कंडक्टर का आरोप है कि अधिकारी ने बदसलूकी के साथ-साथ उसे धक्का भी दिया। अधिकारी को केंद्र प्रभारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

चक्का जाम कर कर्मचारियों ने की हड़ताल

इसके बाद मामले की जानकारी जब सिटी बस सेवा के अन्य कंडक्टरों और चालकों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। सभी ने चक्का जाम हड़ताल करते हुए सिटी बस सेवा की 250 बसों को खड़ा कर दिया। बताया गया है कि सिर्फ 14 बसों का ही संचालन हो सका। इससे राजधानी लखनऊ के लाखों लोग प्रभावित हुए। दफ्तर और अपने काम पर जाने वाले लोग देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंचे।

कर्मचारियों ने केंद्र प्रभारी पर लगाए ये आरोप

हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटी बस सेवा के सभी कर्मचारियों ने केंद्र प्रभारी को हटाने की मांग की। वहीं कर्मचारियों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी संविदा कर्मचारी है। इसके बाद भी उन्हें मानकों के विपरीत चेकिंग का अधिकार दिया गया है। वहीं महिला कंडक्टर का आरोप है कि अधिकारी ने उन पर पैसे लेकर यात्रा कराने का आरोप लगाया था। हंगामा और विवाद होने पर महिला कंडक्टर की तबीयत भी खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ