---विज्ञापन---

UP News: रामपुर में पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खुद को किया घायल; अस्पताल में दोनों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नशे की हालत में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नशे की हालत में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आरोपी नशे का आदी था, जिसके कारण पति-पत्नी में आए दिन क्लेश होता था।

छह साल पहले हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी का है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि सहाना की शादी करीब छह साल पहले शावेज से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से ही शावेज ने नशा करना शुरू कर दिया था। इसको लेकर सहाना और शावेज में आए दिन झगड़े होने लगे। सहाना उसके नशे की आदत का विरोध करती थी।

सुबह नशा करके पहुंचा था घर

रामपुर पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह शावेज नशा करके घर आया। इस पर सहाना ने विरोध किया। दोनों में बहस के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान शावेज ने चाकू से पत्नी पर हमला तक दिया। बताया गया है कि उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 06, 2023 03:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola