हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है अटाला मस्जिद का इतिहास? हाईकोर्ट कैसे पहुंचा मामला, जानिए सबकुछ

Atala Mosque: उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा और संभल की मस्जिदों पर विवाद चल रहा है। अब इस कड़ी में एक मस्जिद का नाम और शामिल हो गया है, वह है जौनपुर की अटाला मस्जिद। ये मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Atala Mosque: जौनपुर में मंदिर-मस्जिद का विवाद भी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को की जाएगी। सोमवार को होने वाली सुनवाई में मस्जिद की जगह मंदिर होने का दावा करने वाले स्वराज वाहिनी एसोसिएशन को अपना जवाब दाखिल करना होगा। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने ही जौनपुर जिला कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। जिसमें कहा गया कि जौनपुर की अटाला मस्जिद को मंदिर तोड़कर बनाया गया है। जानिए क्या है इस मस्जिद का इतिहास?

क्या है दावा?

स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि मस्जिद की जगह पर पहले अटला देवी का मंदिर था। जिसका निर्माण 13 वीं शताब्दी में राजा विजय चंद्र ने कराया था। मांग की गई है कि इसमें पूजा अर्चना का अधिकार दिया जाए। हाईकोर्ट में याचिका अटाला मस्जिद के वक्फ की तरफ से दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच करेगी। अब मस्जिद पक्ष का दावा है कि कुछ ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर मुकदमा किया गया है। जबकि मस्जिद होने के सारे डॉक्यूमेंट्स उनके पास मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: Video: इस तरह निकली प्रभु श्रीराम की बारात, अयोध्या में दिखा गजब नजारा, जनकपुर तक ‘सीताराम’ की गूंज

विज्ञापन

क्या है मस्जिद का इतिहास?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटाला मस्जिद 100 फीट ऊंची है, जोकि जौनपुर के मोहल्ला सिपाह के पास गोमती नदी किनारे पर बनाई गई। इतिहासकारों का मानना है कि मस्जिद की तामीर 1393 में हुई, जिसको शुरू करे वाले फिरोजशाह थे। यह मस्जिद पूरी तरह से तुगलक स्टाइल में बनाई गई है। कहा जाता है कि यह मस्जिद पूरी तरह से बनकर तैयार हुई सन 1408 में, जिसको पूरा कराने वाले इब्राहिम शाह शर्की थे।

मस्जिद में चारों ओर साइड गैलरी बनी हुई हैं। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण में गुंबद बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद का मेन गेट 75 फीट ऊंचाई और 55 फीट चौड़ाई के साथ बनाया गया है। इस मस्जिद के आकार का अंदाजा इसके तीन मंजिला हॉल से ही लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि फीरोजशाह तुगलक ने गोमती नदी किनारे जौनपुर शहर को बसाया था। जिसका नाम जौनपुर, जौना खान के नाम पर रखा गया। जौना खान फीरोजशाह का भाई था, यहीं पर ये मस्जिद बनी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola