---विज्ञापन---

Video: इस तरह निकली प्रभु श्रीराम की बारात, अयोध्या में दिखा गजब नजारा, जनकपुर तक ‘सीताराम’ की गूंज

Lord Shri Ram Wedding: प्रभु श्रीराम का विवाह धूमधाम से हुआ। अयोध्या में उनकी बारात निकाली गई। जनकपुर तक श्रीराम के नाम की गूंज रही।

---विज्ञापन---

Lord Shri Ram Wedding: हर ओर सीताराम की गूंज। श्रीराम के नाम का जाप और खुशियों से सराबोर भक्त। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर तक भक्त ‘सीताराम’ के रंग में रंगे नजर आए। शुक्रवार को विवाह पंचमी पर श्रीराम के विवाह का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की अयोध्या और माता सीता के गृहनगर जनकपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। आइए आपको बताते हैं कि अयोध्या से लेकर जनकपुर तक कैसा माहौल रहा।

निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात

बता दें कि परंपरा के अनुसार, शहर के विभिन्न आश्रमों से बारातियों का जुलूस सड़कों से होते हुए विवाह स्थल तक जाता है। कुछ ऐसा ही अयोध्या में देखने को मिला। प्रभु श्रीराम सोने के आभूषण पहनकर रथ पर निकले। उनके साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप भी थे।

---विज्ञापन---

वहीं, लोग बाराती बनकर नाचते-गाते श्रीराम की बारात में शरीक हुए। बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बारात धूमधाम से निकाली गई। रथों पर सवार श्रीराम की झांकी देखते ही बनती थी। लोगों ने घरों में दीपक भी जलाए। विवाह पंचमी पर भक्तजनों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही भक्तों का तांता अयोध्या में लग गया। लोगों ने कहा कि वह खास तौर पर राम बारात का हिस्सा बनने के लिए ही अयोध्या पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 500 बारातियों के साथ जनकपुर पहुंचे श्रीराम

कैसा रहा जनकपुर का माहौल? 

वहीं जनकपुरधाम में राम-जानकी विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक मंदिर को सजाया गया। इसके साथ ही श्रीराम की बारात निकाली गई। जिसमें भारी भीड़ नजर आई। इसके साथ ही जनकपुर की दीवारों को मिथिला पेंटिंग से पेंट किया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से जनकपुर विवाह महोत्सव के रंग में रंगा है। विवाह महोत्सव के लिए 500 साधु, संत देशभर से जनकपुर, नेपाल पहुंचे हुए हैं। उनकी विदाई 6 दिसंबर को होगी। श्रीराम विवाह महोत्सव को भारत-नेपाल के बीच एक साझा सांस्कृतिक विरासत माना जाता है। इस समारोह में हिस्सा लेने लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?

First published on: Dec 06, 2024 10:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola