Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP News: नोएडा में फैली सनसनी; 16 दिन में दो महिलाओं के बाद अब नाले में मिली युवक की लाश, एक की हुई पहचान

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर पांच स्थित हरौला गांव में एक नाले से बुधवार को युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास थी। पुलिस मामले की जांच […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Mar 29, 2023 17:44
UP News, Noida News, Noida Crime News, Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर पांच स्थित हरौला गांव में एक नाले से बुधवार को युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें करीब दो सप्ताह पहले सेक्टर-8 के एक नाले में महिला के शव के टुकड़े मिले थे।

नाले में पड़ा देखा शव, तो बुलाई पुलिस

जानकारी के मुताबिक मामला सेक्टर-5 के हरौला गांव का है। यहां एक शराब के ठेके के सामने एक नाला है। स्थानीय लोगों ने सुबह के वक्त पुलिस को सूचना दी कि नाले में किसी का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। वहीं आसपास के इलाके में पूछताछ के जरिए उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः नोएडा में पुलिस ने नशे में मिली महिला को छोड़ा घर, 8 घंटे बाद हिंडन में मिली उसकी लाश… खुलासा जान चौंक जाएंगे

सेक्टर-8 के नाले में मिले थे महिला के टुकड़े

बता दें कि करीब 13 दिन पहले यानी 16 मार्च को नोएडा के सेक्टर-8 में भी शव के टुकड़े मिले थे। जांच में सामने आया था कि ये टुकड़े किसी महिला के थे। इतना ही नहीं नाले से बरामद एक हाथ में भी होली के रंग लगे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ वारदात होली के बाद हुई। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को भी निजामुद्दीन इलाके के एक नाले से महिला के शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस को यह भी आशंका है कि दोनों स्थानों पर मिले शवों के टुकड़े एक ही शख्स के हैं।

---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा की हिंडन नदी में मिला थी महिला की लाश

13 मार्च को ग्रेटर नोए़डा में हिंडन नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के दो भाइयों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उन्होंने 7-8 मार्च को हत्या की थी। उसके बाद शव को हिंडन में फेंक दिया था।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Mar 29, 2023 05:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.