---विज्ञापन---

UP News: गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात; घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसके गोली मार दी। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसके गोली मार दी। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं युवक को भर्ती कराने ले जाते समय मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। किसी तरह से पुलिस ने उसे छुड़ा कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़का और लड़की दोनों की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – UP News: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में परिवार के साथ रहती थी लड़की

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम क्षेत्र के एक गांव का है। दीपमाला यादव नाम की एक युवती यहां अपने परिवार के साथ रहती था। गुरुवार को घर पर कोई नही था। बताया गया है कि परिवार के लोग मंदिर गए थे। तभी बुलंदशहर का रहने वाला राहुल चौधरी दीपमाला के घर पहुंच गया। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने लड़की को तमंचे से दो गोली मार दीं।

---विज्ञापन---

गोली चलते ही मोहल्ले में फैली सनसनी

गोली चलने की आवाज से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान राहुल ने जहर (सल्फास) की गोली खा ली। मोहल्ले वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेते हुए लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस राहुल को हिरासत में लेकर ले ही जा रही थी कि तभी मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगी दी।

और पढ़िए – UP News: गाजियाबाद में कुट्टू का आटा खाकर 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी! रातभर इलाज में जुटे रहे डॉक्टर

---विज्ञापन---

ननिहाल में रहने वाले राहुल से थी दोस्ती

पुलिस ने किसी तरह से राहुल को छुड़ाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि इलाज के दौरान दीपमाला और राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दीपमाला की ननिहाल बुलंदशहर में है, इसलिए उसका बुलंदशहर में आना जाना था। इसी बीच उसकी राहुल से दोस्ती हो गई। एसीपी रवि कुमार ने बताया दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी हत्या और फिर आत्महत्या का कारण साफ नहीं है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Apr 06, 2023 06:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola