UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार को बीच चौराहे पर छात्रा के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने थाना प्रभारी की पिस्तौल छीन कर फायरिंग का प्रयास किया था।
बीच चौराहे पर मारी थी सिर में गोली
घटना के मुताबिक जालौन में सोमवार (17 अप्रैल) दोपहर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा रोशनी अहिरवार की बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने यह वारदात कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर की थी। इसके बाद दोनों आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में तमंचा फेंक कर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी ने छीनी इंस्पेक्टर की पिस्तौल
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी राज अहिरवार के ठिकाने पर छापा मारा। जालौन के एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि गिरफ्तार के दौरान आरोपी राज अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह की पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – UP News: गाजियाबाद में फ्लैट के अंदर अविवाहित महिला ने की प्रसव की कोशिश; नवजात समेत मां की मौत
परीक्षा देकर घर लौट रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रोशनी अहिरवार बीए दूसरे साल की छात्रा था। वह सुबह करीब 11 बजे राम लखन पटेल महाविद्यालय से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और सिर पर तंमचा सटा कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद रोशनी वहीं गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए।
छात्रा ने बात करना बंद कर दिया था
वारदात के बाद छात्रा के पिता ने राज अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राज ने बताया कि छात्रा से उसकी पिछले एक साल से बात हो रही थी, दोनों एक ही जाति से थे, तो परिवार वालों ने शादी ने इनकार कर दिया था। इसके बाद रोशनी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था, जिसके बाद वो बौखला गया था। इसके बाद आरोपी ने साजिश को अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
31 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines