UP News: जालौन में छात्रा को बीच चौराहे पर सिर में मारी गोली; पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा आरोपी

Crime News

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार को बीच चौराहे पर छात्रा के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने थाना प्रभारी की पिस्तौल छीन कर फायरिंग का प्रयास किया था।

बीच चौराहे पर मारी थी सिर में गोली

घटना के मुताबिक जालौन में सोमवार (17 अप्रैल) दोपहर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा रोशनी अहिरवार की बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने यह वारदात कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर की थी। इसके बाद दोनों आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में तमंचा फेंक कर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी ने छीनी इंस्पेक्टर की पिस्तौल

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी राज अहिरवार के ठिकाने पर छापा मारा। जालौन के एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि गिरफ्तार के दौरान आरोपी राज अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह की पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परीक्षा देकर घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रोशनी अहिरवार बीए दूसरे साल की छात्रा था। वह सुबह करीब 11 बजे राम लखन पटेल महाविद्यालय से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और सिर पर तंमचा सटा कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद रोशनी वहीं गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए।

छात्रा ने बात करना बंद कर दिया था

वारदात के बाद छात्रा के पिता ने राज अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राज ने बताया कि छात्रा से उसकी पिछले एक साल से बात हो रही थी, दोनों एक ही जाति से थे, तो परिवार वालों ने शादी ने इनकार कर दिया था। इसके बाद रोशनी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था, जिसके बाद वो बौखला गया था। इसके बाद आरोपी ने साजिश को अंजाम दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ