उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। उन्होंने व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठा ली, लेकिन कॉल ऑन होते ही उनके होश उड़ गए। एक लड़की अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद एक ओर कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस कर्मी बताकर उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत होने की बात कही। मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: अजब गजब: टैक्टर की फोटो, 5 हजार का जुर्माना, घर खड़ी बाइक का आया चालान
गाजियाबाद में रिपोर्ट हो चुके करीब 400 केस
कविनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई है। जिन नंबरों से व्हाट्सऐप और फोन कॉल आई थी, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। एक गाजियाबाद में इस तरह के करीब 408 केस रिपोर्ट हो चुकी हैं। बदमाशों का टारगेट हाई प्रोफाइल लोग ही होते हैं। हाल ही में एक मंत्री और उसके बेटे को भी ऐसे ही एक मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़ें: मैजिक शो में अश्लील डांस, पर्दा उठते ही करने लगी ऐसी हरकतें, देखकर हो जाएंगे शर्मसार
दूसरी फर्जी कॉल द्वारका साइबर थाने से आई
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 10 सितंबर की रात उनके पास वीडियो कॉल आई। उन्होंने फोन उठा लिया। जैसे ही कॉल रिसीव की तो एक युवती नजर आई। वह अश्लील हरकतें कर रही थी, जिसे देखते ही उन्होंने फोन काट दिया। कुछ देर बाद एक फोन कॉल आया। उन्होंने उठाया तो कॉल करने वाला बोला कि वह द्वारका सेक्टर-16 साइबर थाने से बोल रहा है। वह दिल्ली पुलिस कर्मी है। एक लड़की ने आपके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें: आर्मी का रंगीन मिजाज अफसर; बीवी को पता चली पति की अय्याशी तो कर दिया गर्लफ्रेंड का THE END
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल ट्रेस करके ठगते बदमाश
पीड़ित ने बताया कि वह तुरंत कविनगर थाने पहुंचे। पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। वहीं साइबर एक्सपर्ट करण भारद्वाज का कहना है कि कॉल करने वालों की डिटेल ट्रेस की जा रही है। आमतौर पर बदमाश 3 तरीकों से हाई प्रोफाइल लोगों का डाटा निकालते हैं। पहले सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों का प्रोफाइल खंगालते हैं। फिर किसी एक व्यक्ति का मोबाइल हैक करके उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट से किसी का नंबर लेते हैं। कई बार बदमाश ऐसे हाई प्रोफाइल लोगों के नंबर खरीद लेते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
7 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
23 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines