Ghaziabad News: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर लगाम कसने के लिए सिटी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने एक गजब का कारनामा किया है। यहां घर खड़ी एक बाइक का पुलिस ने 5 हजार का चालान भेजा है।

विज्ञापन

चालान बाइक का और फोटो टैक्टर की

हैरत की बात यह है कि चालान पर फोटो ट्रैक्टर की लगी है। जबकि नंबर और पता बाइक मालिक का है। चालान में वाहन का पंजीकरण नहीं होने या उसका पंजीकरण  रद्द करने के कारण उसका 5 हजार रुपये का चालान करने की बात लिखी हुई है।

विज्ञापन

चालान की रकम देख सिर चकराया

घर खड़ी बाइक का चालान देख बाइक मालिक का सिर चकरा गया। उसने इस बारे में ट्रैफिक पुलिस से पता किया। पुलिस ने उनसे शिकायत करने और गलती सुधाने की बात कही है। लेकिन इस सब से बाइक मालिक को परेशानी हुई है। पीड़ित ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में नीरज कुमार रहते हैं। उनके पास बाइक का चालान पहुंचा। चालान देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनकी बाइक तो घर खड़ी थी। चालान पर पता उनका था लेकिन टैक्टर की फोटो और पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने की बात लिखी थी।

विज्ञापन

पहले भी ऐसा हो चुका 

अब नीरज अपना चालान रद्द करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। बता दें इससे पहले भी मोदीनगर में इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। उस समय स्विफ्ट कार का 500 रुपये का चालान आया था। लेकिन चालान पर फोटो किसी मोटरसाइकिल की लगी थी। हालांकि बाद में इसे गलती को ठीक कर दिया गया था।

ऐसा भी हो चुका है

इससे पहले हरियाणा में 2 साल से घर खड़ी बाइक का गाजियाबाद में 14 बार चालान किए जाने का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि कोई गलत नंबर प्लेट लगाकर गाजियाबाद में घूम रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ