UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 10 से 12 फरवरी तक चले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) में 33.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoUs) साइन हुए हैं। इसे देखकर प्रदेश सरकार और शासन के अधिकारियों के चेहरे खिल गए हैं। बता दें कि रविवार राष्ट्रपति द्रौपद मुर्मू समापन सत्र में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
और पढ़िए –Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत को इस मुद्दे पर मिला अपने राजनीतिक विरोधी का साथ, जानें पूरी खबर
अब तक का सबसे बड़ा बड़ा निवेश प्रस्ताव
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह भारत के किसी भी राज्य में होने वाले निवेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी साल जनवरी में इंदौर में हुए ‘निवेश मध्य प्रदेश’ शिखर सम्मेलन में 15.42 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। पिछले साल अक्टूबर में राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट में कुल 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव थे। वहीं वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के पहले इन्वेस्टर्स समिट में 4.85 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए थे।
समापन सत्र में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू
रविवार को इस कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सफल शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि उन्हें खुशी है, कई देशों ने यूपी की वृद्धि और विकास में रुचि दिखाई है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि जीआईएस के माध्यम से हुए निवेश से 93 लाख से अधिक रोजगार पैदा होंगे।
और पढ़िए –Jharkhand Hindi News: झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं को ‘तेजस्वी मंत्र’, कहा- जाना होगा गांव -गांव
16 देशों और भारत के 8 राज्यों में किया था रोडशो
उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने 16 देशों, भारत के 8 राज्यों और राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित रोड शो के दौरान प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सरकार की ओर से साइन एमओयू का कुल मूल्य 32.9 लाख करोड़ रुपये होने की घोषणा की थी। हालांकि रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला समूह अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की ओर से बड़े निवेश की घोषणा हुई है।
भारत के विकास इंजन की भूमिका में है यूपी
समापन कार्यक्रम में राष्ट्रपित मुर्मू ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए यूपी पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए राज्य के किसानों और उद्योगपतियों की सराहना करती हूं। भारत के विकास इंजन की भूमिका निभाने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह से सक्षम है।
देश के इन दिग्गजों ने भी किया निवेश
बता दें कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में 16 देशों के प्रतिनिधियों समेत भारत के करीब सभा बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था। इनमें रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी, बिड़ला ग्रुप प्रमुख कुमार मंगलम, अशोक हिंदुजा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ संजय मेहता समेत बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः समापन सत्र में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं- UP समृद्ध हुआ तो देश भी समृद्ध होगा
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
15 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
16 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
18 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
22 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
23 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines