Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत को इस मुद्दे पर मिला अपने राजनीतिक विरोधी का साथ, जानें पूरी खबर

Jaipur News

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत को ईआरसीपी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सचिन पायलट का साथ मिला है। पायलट ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में प्रधानमंत्री जी दूसरी बार राजस्थान आए, मगर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

पायलट ने साधा निशाना

पीएम ने रविवार को दौसा में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे के पहले का खंड का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर और जयपुर की जनसभा में वादा किया था। दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपने अपने भाषण से जनता को गुमराह करने की कोशिश की। इसलिए जनता के सामने सच्चाई रखना जरूरी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सीएम

इससे पहले सीएम एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य उल्लेखनीय है। एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ना उपयोगी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।

गत 4 साल में 54 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। वहीं, 46 हजार किमी सड़कों का निर्माण प्रगतिरत है। इन कार्यों से राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास को अधिक गति मिलेगी। इसी वर्ष बजट में सड़क एवं आधारभूत विकास के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ