Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिले, जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार ने ली शपथ

Supreme Court, Supreme Court judges, judges oath, new judges in sc, DY Chandrachud

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिले हैं। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों नए जजों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नए जजों में जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए जजों को शामिल किया गया। शुक्रवार को कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर शीर्ष अदालत में नई नियुक्तियों की घोषणा के संबंध में जानकारी दी थी।

इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं बिंदल

जज राजेश बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि अरविंद कुमार गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। दोनों नए जजों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद CJI डीवाई चंद्रचूड़ समेत सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत कुल 34 पदों पर नियुक्तियां पूरी हो चकी हैं।

पिछले सोमवार को 5 जजों को दिलाई गई थी शपथ

पिछले सोमवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई थी।

पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट, संजय करोल पटना हाईकोर्ट, पीवी संजय कुमार मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वहीं, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट और मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ